देहरादून -(बड़ी खबर) नर्सिंग अधिकारी पदों पर खुली बंपर भर्ती

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • नर्सिंग अधिकारी पदों पर खुली बंपर भर्ती
  • उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने शुरू की 1455 पदों की भर्ती प्रक्रिया
  • 12 दिसंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

देहरादून। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन राजकीय मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग अधिकारी पदों पर बंपर भर्ती खुली है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने 1455 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। 12 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन फार्म भरे जाएंगे। इन पदों पर वर्षवार मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की सचिव एवं अपर सचिव गरिमा रौकली ने नर्सिंग अधिकारी पदों की भर्ती के लिए आदेश जारी किए। प्रदेश सरकार ने एक बार के लिए

ADVERTISEMENTS

नर्सिंग अधिकारी पदों को भर्ती वर्षवार मेरिट आधार पर चलने का निर्णय लिया। इसके लिए शासनादेश जारी हो चुका है।कुल पदों में 288 पद अनुसूचित जाति, 211 पद अन्य पिछड़ा वर्ग 59 पद अनुसूचित जनजाति 211

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा

चिकित्सा शिक्षा विभाग ने राजकीय मेडिकल कॉलेज दून, श्रीनगर, हल्द्वानी, अल्मोड़ा के अलावा स्टेट कैंसर संस्थान हल्द्वानी में खाली नर्सिंग अधिकारी के 1455 खाली पदों पर भर्ती होगी।

पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के ए लिए आरक्षित हैं। जबकि 753 पदों पर सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा। बोर्ड की ओर से जारी विज्ञप्ति के लिए अनुसार 12 दिसंबर से नर्सिंग पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे।

  • आवेदन शुल्क 300 रुपये
यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये

नर्सिंग अधिकारी पद के लिए चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने सामान्य वर्ग के लिए 300 रुपये शुल्क निर्धारित किया है। जबकि एससी, एसटी, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग अभ्यर्थियों से 150 रुपये शुल्क लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें