उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के काशीपुर में दंपत्ति में आपसी विवाद के चलते दोनों ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया आनन-फानन में परिजन दोनों को चिकित्सालय ले गए जहां पत्नी ने दम तोड़ दिया जबकि पति की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक कुंडा थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी नेगी के निवासी विरेंद्र सिंह का विवाह 8 साल पूर्व बिजनौर के गांव राजनगर की कोमल के साथ हुआ था वीरेंद्र सिंह दुर्गापुर स्थित सीड्स प्लांट में कार्य करता है बताया जा रहा है कि कल देर रात दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ इसके बाद कहासुनी हो गई और दोनों ने सीट प्लांट में इस्तेमाल होने वाले कीटनाशक का सेवन कर लिया।
जैसे ही घर के अन्य परिजनों को इस बारे में जानकारी मिली तो तत्काल गंभीर हालत में दोनों को मुरादाबाद रोड स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को कोमल ने दम तोड़ दिया। जबकि उसके पति वीरेंद्र की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है घटना की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद अब पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 
