Chakrata Accident News: उत्तराखंड में सड़क हादसों का सफर जारी है। आये दिन हादसों की खबरें आती रहती है, लेकिन इसके बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे है। अब राजधानी से चकराता घूमने आए पर्यटकों की एक स्विफ्ट कार लोखंडी से आगे देववन के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
खबर शनिवार देर शाम की है। कार में देहरादून निवासी विनय कश्यप पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी खुडबुड़ा मोहल्ला देहरादून, आयुष कंसल निवासी माता मंदिर देहरादून, यमन साहनी निवासी डालनवाला देहरादून, आदित्य निवासी राजीव नगर देहरादून व वासु साहनी निवासी डालनवाला देहरादून में सवार थे। जिसमें निवासी विनय कश्यप पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी खुडबुड़ा मोहल्ला देहरादून की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना पुलिस को मिली तो राजस्व पुलिस और एसडीआरएफ की टीम देर शाम को मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से 200 मीटर नीचे खाई में उतर कर घायलों को किसी तरह बाहर निकाला और उपचार के लिए चकराता अस्पताल पहुंचाया। जहां से घायलों को हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया। इस मामले में राजस्व निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि कार हादसे में मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल : DM ने पीके और हैप्पी को किया जिला बदर
उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार का मौका, यहाँ 700 पदों पर होगी भर्ती
उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में येलो अलर्ट
उत्तराखंड: हत्या के बाद भाग रहे थे तीन बदमाश, पुलिस ने घेरा तो शुरू हो गई फायरिंग, एक को लगी गोली
उत्तराखंड: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निजी विद्यालयों की शुल्क शिकायतों की समीक्षा, जांच व निस्तारण के निर्देश
हल्द्वानी: 52 साल से अधूरी सड़क को पूरा कराने की मांग, सांसद अजय भट्ट से मिले क्षेत्रवासी
उत्तराखंड: SIR पर राजनीतिक दलों के साथ अहम बैठक, चुनाव विभाग ने बताई पूरी प्रक्रिया और अब तक का अपडेट
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, पिछले साल के मुकाबले 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु बढ़े
हल्द्वानी: दूर बैठे भाई तक ऐसे पहुंचाएं राखी, डाकघर ने तैयार किया खास गिफ्ट बॉक्स
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख से ज्यादा छात्रों ने भेजे अपने विचार 
