Ranikhet News: पहाड़ो से महिलाओं के भागने का सिलसिला लगातार जारी है। आए दिनों महिलाओं और लड़कियों के भागने की खबरें पहाड़ी जिलों से आए रही है। जो लगातार बढ़ती ही जा रही है। अब खबर अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट से है। जहा एक गांव की महिला को रानीखेत निवासी समुदाय विशेष का युवक बरगला कर भगा ले गया। जब परिजनों ने उसकी खोजबीन की तो वह कही नहीं मिली। जिसके बाद परिजन कोतवाली पहुंचे। इसके बाद जब आरोपी से महिला के रिश्तेदारों ने मोबाइल पर बात की। परिजनों दावा किया कि दूसरे समुदाय का युवक महिला को अपने साथ लेकर घूम रहा है। बताया कि आरोपी अलग-अलग स्थानों पर मिलने की बात कर गुमराह कर रहा। जिसके बाद पूरे घटनाक्रम को लेकर लोगों में आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार द्वाराहाट थाना क्षेत्र का एक ग्रामीण शनिवार शाम रानीखेतवासी अपने रिश्तेदारों को लेकर कोतवाली पहुंचा। बताया कि हालिया उसकी पत्नी वायरल की चपेट में आ गई थी। रानीखेत में एक निजी चिकित्सक के यहां वह इलाज को पहुंची थी। तब उसने पति को बताया था कि चिकित्सक ने उसे 20 दिन बाद बुलाया है। लेकिन उसने ईद वाले दिन चिकित्सक से मिलने की बात कही।

ऐसे में भरोसा कर पति ने उसे वाहन में बैठा कर उपचार के लिए भेज दिया। आरोप लगाया कि उसी दिन रानीखेत में हेयर ड्रेसर की दुकान चलाने वाला समुदाय विशेष का युवक उसे बरगलाकर भगा ले गया। बताया जा रहा है कुछ पहले महिला की मां की तबियत खराब हो गया थी। तब उसे नागरिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। आरोपी का एक परिजन भी वहीं भर्ती था। तब युवक ने मदद का हवाला दे करीबी बढ़ाई थी।
परिजनों का कहना है कि महिला का नंबर भी ले लिया था। तभी से वह संपर्क में रहा और उसकी मजबूरी का लाभ उठाता रहा। मामला तब खुला जब महिला के मोबाइल में नाई के साथ उसकी सेल्फी पकड़ी गई। 40 साल की महिला के तीन बच्चे भी हैं। कोतवाल हेम चंद्र पंत महिला के परिजनों से पूछताछ में जुटी है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल : DM ने पीके और हैप्पी को किया जिला बदर
उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार का मौका, यहाँ 700 पदों पर होगी भर्ती
उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में येलो अलर्ट
उत्तराखंड: हत्या के बाद भाग रहे थे तीन बदमाश, पुलिस ने घेरा तो शुरू हो गई फायरिंग, एक को लगी गोली
उत्तराखंड: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निजी विद्यालयों की शुल्क शिकायतों की समीक्षा, जांच व निस्तारण के निर्देश
हल्द्वानी: 52 साल से अधूरी सड़क को पूरा कराने की मांग, सांसद अजय भट्ट से मिले क्षेत्रवासी
उत्तराखंड: SIR पर राजनीतिक दलों के साथ अहम बैठक, चुनाव विभाग ने बताई पूरी प्रक्रिया और अब तक का अपडेट
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, पिछले साल के मुकाबले 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु बढ़े
हल्द्वानी: दूर बैठे भाई तक ऐसे पहुंचाएं राखी, डाकघर ने तैयार किया खास गिफ्ट बॉक्स
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख से ज्यादा छात्रों ने भेजे अपने विचार 
