Haridwar News- उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद अंतर्गत रुड़की में दर्दनाक हादसा , तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत।
रूड़की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में नसीरपुर गांव स्थित गंगनहर पुल के पास तेज़ गति से आ रही कार ने दो बाइक सवारो को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर लगने पर मोटर साइकिल के परखच्चे उड़ गए, घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवकों को रूड़की के सिविल अस्पताल पहुंचाया जहाँ से उपचार के दौरान दोनों घायल युवकों की मौत हो गई, वहीं इस घटना से मृतकों के परिजनों में शोक की लहर है।
मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि नसीरपुर गंगनहर पुल के पास क्रेटा कार ने बाइक सवारों को टक्कर मारी दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल भिजवा जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई और साथ ही क्रेटा कार को पुलिस ने जब्त कर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है ।
हादसे में मृतकों की पहचान दीपक राठी (38 ) और सोहनवीर (26 ) के रूप में हुई है ,दीपक लखनोती हरायटी थाना पुरकाजी का रहने वाला था। जबकि सोहनवीर गांव वरमाला थाना रमाला बड़ौत का निवासी था।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : टकराई बाइक नाबालिग की गर्दन में घुसा लोहे का एंगल, दर्दनाक मौत
नैनीताल में बड़ा हादसा: पलटी बस, एक की मौत, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी 
