Uttarakhand News-उत्तराखंड में बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक जान गंवा रहे है। कई लोग अपनी गलती से मौत के मुंह में समा रहे है तो कई मस्ती-मजाक में जान गंवा रहे है। अब यूपी से ऋषिकेश घूमने आये पर्यटकों को मौज-मस्ती भारी पड़ गई। अपने साथी को स्वीमिंग पूल धक्का देना उन्हें उम्र भर के लिए भारी पड़ गया। एक होटल के स्वीमिंग पूल में डूबने से एक पर्यटक की मौत हो गई है। थाना मुनिकीरेती पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया।
जानकारी के अनुसार ऋषिकेश के तपोवन स्थित एक होटल में बक्सर हापुड़ उत्तर प्रदेश से एक ही परिवार के चार सदस्य आकर ठहरे हुए थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात सभी खाना खाने के बाद अपने कमरे में चले गए। फिर अचानक उठकर रात करीब 11 बजे सभी सदस्य स्वीमिंग पुल के आसपास घूमने लगे। तभी मौज-मस्ती के चक्कर में एक पर्यटक ने गोपाल गोयल पुत्र ओमप्रकाश निवासी बक्सर थाना सिंबावली, गढ़मुक्तेश्वर, जिला हापुड़ उत्तर प्रदेश को हल्का-सा धक्का दिया और वह सीधे स्वीमिंग पूल में गिर गया।
सभी को लगा कि उसे तैरना आता है लेकिन वह स्वीमिंग पुल के अंदर छटपटाने लग गया। तभी गोपाल को तड़पता देख एक होटल कर्मचारी की नजर उस पर पड़ी तो उसने गोपाल को बाहर निकाला। आनन-फानन में गोपाल की हालत बिगडऩे पर परिजनों ने उसे एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती किया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पल में की मस्ती थोड़ी देर बाद मातम में बदल गई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
