उत्तराखंड- यहां गर्लफ्रेंड के चक्कर में नये और पुराने बॉयफ्रेंड में जमकर चले लात घूसे

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Roorki News: आज के दौर में गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड बनाने का चलन चल चुका है। ऐसे में कई बार बड़ी घटनाएं सामने आ जाती है। ऐसा ही एक मामला रूडक़ी में देखने को मिला। जहां कांवड़ पटरी पर गर्लफ्रेंड को लेकर पुराने और नये बॉयफ्रेंड के बीच जमकर लात घूसे चले। बताया जा रहा है कि एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को उसके नये फ्रेंड के साथ घूमते हुए देखा। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची दोनों युवक को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : गोल्ज्यू यात्रा 2026 की तैयारी शुरू

जानकारी के अनुसार रुडक़ी के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती का क्षेत्र के ही सलेमपुर निवासी युवक से दोस्ती थी। पिछले कुछ समय से युवती ने कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र के शेरपुर निवासी युवक से भी दोस्ती कर ली। युवती अपने पुराने फ्रेंड से कम बातचीत करने लगी। ऐसे में शक होने पर जब युवक ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि उसकी गर्ल फ्रेंड ने किसी अन्य युवक से भी दोस्ती कर ली है। अब सलेमपुर निवासी युवक दोनों को रंगेहाथ पकडऩे में लग गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां होटल में युवती की संदिग्ध मौत

शनिवार को सलेमपुर निवासी युवक सिविल लाइंस क्षेत्र में किसी काम से आया था। तभी उसने कांवड़ पटरी पर अपनी गर्ल फ्रेंड को उसके नये ब्वॉय फ्रेंड केसाथ घूमते हुए देख लिया। दोनों ही हाथ में हाथ डालकर घूम रहे थे। पुराने फ्रेंड ने इसका विरोध किया। जिसके चलते दोनों युवकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। हंगामा देख मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को कोतवाली ले आई। पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है। उप निरीक्षक केदार सिंह चौहान ने बताया कि मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें