Rudrapur News: बिलासपुर की महिला के प्रेम में पड़े रम्पुरा के युवक ने पत्नी पर तमंचा तान दिया। आरोप है कि इस दौरान फायर भी किया, लेकिन मिस हो गया। जिससे उसकी जान बच गई। लेकिन इसके बाद में पति ने बेल्ट से पिटाई करते हुए उसका गला घोंट दिया। शोर होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए तो पीड़िता की जान बची। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार रम्पुरा निवासी आरती रस्तोगी ने बताया कि उसका विवाह सूरज रस्तोगी से हुआ था। शादी के बाद उनके तीन बच्चे हुए। उसका पति वाहन चालक था, ऐसे में उसकी मुलाकात सोढ़ी कालोनी बिलासपुर निवासी चांदनी गुप्ता से हुई। चांदनी गुप्ता ने उसके पति को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। जिसके बाद उसका पति उस पर अत्याचार करने लगा।
विगत 20 जून को उसका पति चांदनी को लेकर फरार हो गया था। ब पुलिस ने दोनों को पकड़ा तो पति ने माफी मांगी और भविष्य में चांदनी से कोई संबंध न रखने की बात कहीं। लेकिन इसके बावजूद इसके दोनों का संपर्क लगातार बना रहा। इसकी शिकायत उसने अपनी सास, ससुर, देवर, चचेरे ससुर से की तो उन्होंने भी उसे धमकाना शुरू कर दिया।
इसके बाद विगत 13 जुलाई की रात दो बजे उसका पति बाहर से आया। इस दौरान उसने उसे जान से मारने के इरादे से तमंचा निकाला और फायर कर दिया। लेकिन फायर नहीं चला। यह देख वह बाहर भागने लगी तो पति ने पकड़ लिया और उसकी बेल्ट से पिटाई करते हुए गला घोंट दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो उसकी जान बच गई।
आरती का आरोप है कि पति को उसकी सास ससुर, देवर, देवरानी, ननद और चचेरे ससुर का समर्थन है। उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में 
