देहरादून (corona update): उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार फिर बढ़ने लगी है राज्य में आज 06 जनपदों में कोरोना संक्रमण के 62 नए मामले सामने आए हैं वहीं शनिवार को 118 मामले सामने आए थे। राहत की बात है कि राज्य में आज किसी मरीज की मौत नहीं हुई।
राज्य में आज कोरोना के 62 नए मामले सामने आए है। वर्तमान में राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 592 पहुंच गई है।
रविवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग देहरादून द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 62 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जबकि 47 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। दैनिक संक्रमण दर पर नजर डालें तो 7.63% पर पहुंच गई है।
जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो देहरादून में 45 ,हरिद्वार से 03, नैनीताल जिले में 02, उधमसिंह नगर से 0, पौडी से 01, टिहरी से 10, चंपावत से 0, पिथौरागढ़ से 0, अल्मोड़ा 0, बागेश्वर से 0, चमोली से 0, रुद्रप्रयाग से 01 ,उत्तरकाशी से 0 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।
राज्य में अब तक कुल 94710 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से 90475 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि 3359 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं तथा 284 मरीजों की मौत हो चुकी है। रिकवरी प्रतिशत दर 95.53 प्रतिशत है।
देश में पिछले 24 घंटे में आए 20528 नए मामले ,32 लोगों की गई जान
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 20,528 नए मामले सामने आए। इससे पहले 16 जुलाई को 20,044 नए मामले सामने आए थे।
आंकड़ों को देखें तो देश में अब सक्रिय मामलों की दर 0.33 प्रतिशत है, जबकि रिकवरी दर 98.5 फीसदी पर पहुंच चुकी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में 
