उत्तराखंड- यहां पेंट करने के दौरान हादसा, एक कि मौत, एक गम्भीर

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Bageswar News– उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से दीपावली के दिन दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है , यहां सरयू नदी पर बने पुल में पेंटिंग करने के दौरान दो युवक अचानक नीचे गिर गए जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना से हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिवाली के दिन आरे बाईपास में सरयू नदी पर बने मोटर पुल पर पेंट किया जा रहा था। काम के लिए बांधा गया पाइप खिसकने से पुल पर पेंट कर रहे शाहनवाज अहमद पुत्र अब्दुल सत्तार उम्र 40 साल निवासी अमरोहा, उत्तर प्रदेश और मोहम्मद अकरम पुत्र मोहम्मद नबी उम्र 55 साल निवासी अमरोहा, उत्तर प्रदेश हाल निवासी दुग बाजार बागेश्वर का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सीधे सरयू नदी में गिर गए मौके पर मौजूद लोगों ने आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर पुलिस ने घायलों को तुरंत जिला अस्पताल बागेश्वर पहुंचाया जहां इलाज के दौरान मोहम्मद अकरम ने दम तोड़ दिया जबकि, गंभीर रूप से घायल शाहनवाज अहमद को डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है साथ ही मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है दोनों पेंटर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। एसपी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-लालकुआं में खाद्य विभाग की जांच, घी-किशमिश और बेसन के सैंपल लिए; लेबलिंग में मिली अनियमितता
Ad AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें