Govardhan Puja 2022 : हर साल दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा मनाते हैं, लेकिन इस साल ऐसा नहीं है. इस साल दिवाली के अगले दिन यानि आज 25 अक्टूबर मंगलवार को सूर्य ग्रहण है, इसलिए गोवर्धन पूजा आज नहीं है, बल्कि कल 26 अक्टूबर दिन बुधवार को मनाया जाएगा. गोवर्धन पूजा को अन्नकूट के नाम से भी जानते हैं. गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा करते हैं. भगवान श्रीकृष्ण को अन्नकूट का भोग लगाते हैं.
पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा करते हैं. इस साल कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि का प्रारंभ आज 25 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 48 मिनट से हुआ है और यह कल 26 अक्टूबर को प्रात: 05 बजकर 12 मिनट तक है.
गोवर्धन पूजा 2022 तिथि और शुभ मुहूर्त
- गोवर्धन पूजा 2022 तिथि- 26 अक्टूबर, बुधवार
- प्रतिपदा तिथि आरंभ- 25 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 18 मिनट से
- प्रतिपदा तिथि समाप्त- 26 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 42 मिनट पर
- गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्त- सुबह 6 बजकर 29 मिनट से 8 बजकर 43 मिनट तक
- पूजा की कुल अवधि- 2 घंटे 14 मिनट
पूजा विधि
26 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा के लिए सबसे पहले सुबह स्नान-ध्यान से निवृत हो जाएं. इसके बाद शुभ मुहूर्त में घर के आंगन में गोवर्धन का चित्र बनाएं. इसके बाद उस पर अक्षत, रोली, खीर, बताशे, जल, दूध, पान, केसर, फूल और दीपक जलाकर भगवान गोवर्धन के विधि-विधान से पूजा करें. इसके साथ ही भगवान की आरती भी करें. मान्यता है कि इस दिन शुद्ध हृदय के भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने पर हर मनोकामना पूरी होती है. इसके अलावा इस दिन पशुधन गाय की पूजा का भी विधान है. ऐसे में विधिपूर्वक गाय की पूजा करें.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: इस जिले में कल स्कूलों की छुट्टी
सीएम धामी ने तीन जिलों को दी बड़ी सौगात, बिजली, मंदिर और विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये किए मंजूर
अग्निवीरों को लेकर धामी सरकार का बड़ा फैसला, अब मिलेगा ये खास फायदा
उत्तराखंड के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! हर्रावाला रेलवे स्टेशन का बदला पूरा स्वरूप, अब मिलेंगी ये नई सुविधाएं
रामनगर-देहरादून के बीच जल्द शुरू होगी सीधी एक्सप्रेस ट्रेन
उत्तराखंड की बेटी आरती धरियाल ने रोमानिया में जीता गोल्ड, देश का बढ़ाया मान
देहरादून :(बड़ी खबर) राज्य को पर्वतीय एवं पूर्वाेत्तर राज्यों में मिला प्रथम स्थान जबकि देशभर में ‘फ्रंट रनर’ श्रेणी में मिली जगह
देहरादून में अग्निवीरों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संवाद, हजारों युवाओं की हो रही उत्साहपूर्ण सहभागिता
उत्तराखंड: यहां करंट लगने से आठवीं के छात्र की मौत 

