Ramnagar News: खबर नैनीताल जिले के रामनगर से है। जहां निकाह की सारी तैयारी चल रही थी। दूल्हा व दुल्हन पक्ष के बीच खुशी का माहौल था। तभी अचानक एक युवती आ धमकी और उसके बाद हो हंगामा हो गया। जसपुर से पहुंची युवती ने दूल्हे पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मामला पुलिस के दरबार तक पहुच गया। उधर दुल्हन पक्ष वालों ने शादी से इनकार कर दिया। .
जानकारी के अनुसार रामनगर के मोहल्ला गुलरघट्टी में एक युवक का निकाह नगर में ही युवती से हो रहा था। बताया जा रहा है कि रविवार को निकाह की तैयारी चल रही थी। तभी जसपुर से एक युवती दूल्हे के घर निकाह रुकवाने के लिए पहुंच गई। युवती का आरोप है कि करीब चार साल पहले युवक का रिश्ता उससे हुआ था। लेकिन अब वह दूसरी लड़की से निकाह कर रहा है। जिसके बाद निकाह में पहुंची युवती ने निकाह का विरोध शुरू कर दिया। हो हंगामा देख मामला कोतवाली पहुंच गया। दूल्हा पक्ष व युवती पक्ष ने पुलिस के समक्ष अपना-अपना पक्ष रखा। इस दौरान दूल्हे ने जसपुर से आई युवती से निकाह करने से मना कर दिया। पूरा मामला खुलने और हंगामा होने के बाद उधर दुल्हन पक्ष ने निकाह करने से मना कर दिया है। फिलहाल कोई शिकायत किसी भी पक्ष ने नहीं की।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून:(बड़ी खबर) पशुपालन विभाग में आई भर्ती
उत्तराखंड: बदरीनाथ चोरी केस में बड़ा खुलासा! प्रमोद नौटियाल ने कबूला जुर्म
होम स्टे संचालक हो जाएं सावधान! नैनीताल में नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई शुरू
पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे प्रकाश जोशी, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश
CM धामी ने 227 करोड़ की विकास योजनाओं को दी हरी झंडी
उत्तराखंड: तुंगनाथ मार्ग पर बड़ा खतरा टला, पहाड़ी से गिरीं विशाल चट्टानें, हाईवे हुआ बंद
उत्तराखंड: यहाँनिर्माणाधीन मकान से मिला युवक का शव, इलाके में मची सनसनी
उत्तराखंड :(दुखद)नाली में डूबने से दो बहनों की मौत
उत्तराखंड से बड़ी खबर: सृष्टि कंडारी केस में अब CB-CID करेगी जांच, मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला 

