उत्तराखंड की देवप्रयाग पुलिस ने एक सराहनीय प्रयास किया है शादी समारोह में बढ़ते शराब के प्रचलन को रोकने के लिए एक नया प्रयोग किया है पुलिस ने स्थानीय स्तर पर एक नई योजना चलाने का निर्णय लिया है और इस योजना का नाम है भुली कन्या दान योजना। पुलिस प्रशासन इस योजना के तहत बढ़ते शराब के प्रचलन को रोकने का काम करेंगी और सबसे खास बात यह है कि इस योजना के तहत जो लड़की अपनी शादी में कॉकटेल पार्टी का विरोध करेगी तो उसे ₹10000 पुलिस भुली कन्यादान के तौर पर देगी और यह राशि पुलिस स्टाफ अपने वेतन से देगा।
यह भी पढ़े 👉नैनीताल-(बड़ी खबर) DM धीराज सिंह ने दो SDM के कार्यक्षेत्र बदले
देवप्रयाग पुलिस ने थाना क्षेत्र में आने वाले सभी 101 गांव में स्थानीय स्तर पर भूली कन्यादान योजना शुरू करने का निर्णय लिया है पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ बातचीत कर नशे के खिलाफ और बढ़ते शराब के प्रचलन को देखते हुए इस अनोखी मुहिम को शुरू किया है। थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत के अनुसार शादी बारात में बढ़ते शराब के प्रचलन के चलते अक्सर मारपीट झगड़े होते हैं जिससे समाज का माहौल खराब होता है साथ ही शादी समारोह में शराब का प्रचलन किसी कुरीति से कम नहीं है लिहाजा अब दुल्हन अगर इस शराब प्रचलन का विरोध करेगी , तो पुलिस द्वारा कन्यादान योजना के तहत ₹10000 दिए जाएंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में 
