अल्मोड़ा- उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं इसी बीच यहां अल्मोड़ा जिले से दुखद खबर सामने आ रही है यहां दन्या में एक पिकअप वाहन गहरी खाई में जा गिरा इस हादसे में एक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
प्राप्त समाचार के मुताबिक शुक्रवार की सुबह सामान से लदी एक पिकअप गाड़ी हल्द्वानी से पिथौरागढ़ की ओर जा रही थी। इस दौरान ओखलगाड़ा के समीप पिकअप अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पिकअप में बैठे दो लोग गंभीर घायल हो गए। वाहन खाई में गिरा देख स्थानीय लोगों ने अपनी जान जोखिम में डाल रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि इस दौरान अस्पताल ले जाते समय एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे का इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान वाहन चालक होशियार सिंह पाल निवासी बगड़ीहाट जिला पिथौरागढ़ के रूप में हुई है। जबकि घायल का नाम परिचालक अशोक कुमार निवासी बगड़ीहाट जिला पिथौरागढ़ बताया जा रहा है। घायल की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। उन्होंने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में 
