उधम सिंह नगर- जसपुर कोतवाली क्षेत्र के सूत मिल चौकी क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर खेड़ा में पुलिस ने विधुत विभाग के फर्जी एस डी ओ को गिरफ्तार किया है। मामला देर रात 10 बजे का है जंहा लक्ष्मीपुर खेड़ा गांव में विधुत विभाग के अधिकारी बनकर तीन लोग छापेमारी कर रहे थे जिसकी सूचना पुलिस को दी गई सूचना पर पुलिस ने एक युवक को पकडलिया पूछ ताछ में युवक फर्जी एस डी ओ निकला जिसके खिलाफ आई पी सी की धारा 170 ओर 384 के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है ।
आपको बता दे पुलिस की गिरफ्त में खड़ा जाकिर पुत्र छोटे है जो कुंडा थाना क्षेत्र के इस्लामनगर का रहने वाला है जो बीती रात लक्ष्मीपुर खेड़ा में अपने अन्य दो साथियों के साथ विधुत विभाग का फर्जी एस डी ओ बनकर छापेमारी कर रहे थे। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया जबकि अन्य दो लोग फरार हो गए पकड़े गए युवक जाकिर के पास से छापेमारी कर के वसूले गए 2000 रुपए भी बरामद हुए है। वंही कोतवाल जसपुर अशोक कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति जाकिर नाम का अपने दो अन्य साथियों के साथ विधुत विभाग के अधिकारी बनकर क्षेत्र में उगाही कर रहे थे जिसमे से एक व्यक्ति को पकड़ा गया है और आरोपी को जेल भेज दिया है और जाकिर नाम के व्यक्ति का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। इस संबंध में विवेचना की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: यहां खिड़की में देखा तो बैठा था तेंदुवा, फैल गई दहशत Video
हल्द्वानी: यहां सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक गंभीर
सीएम धामी से मिले शेफ केशव नेगी, सहयोग के लिए जताया आभार
उत्तराखंड STF की ‘लखपति इनामी’ योजना शुरू, आप भी पा सकते हैं लाखों का इनाम
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) CM धामी के निर्देश का असर, कल बहा पुल, आज शुरू हुआ यातायात
Bhimtal: ओखलकांडा सड़क हादसे पर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच और ₹25 लाख मुआवजे की मांग
उत्तराखंड : यहां युवक लापता, पुल में मिली स्कूटी
उत्तराखंड : यहां सड़क किनारे मिले दंपती के शव, मची खलबली
उत्तराखंड : आज यहां बारिश के चलते छुट्टी घोषित 

