देहरादून। पत्नी की हत्या कर भागे एक व्यक्ति का शव लक्सर रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। माना जा रहा है की व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर जान दी है।
एसओ नेहरू कॉलोनी मोहन सिंह ने बताया कि चकशाह नगर में ज्ञानप्रकाश निवासी लखीमपुर खीरी अपनी पत्नी राम बेटी के साथ किराये पर रहता था। पास में ही उनके रिश्तेदार भी रहते हैं।
ज्ञानप्रकाश उर्फ ज्ञानी का शव बृहस्पतिवार दोपहर को लक्सर में रेलवे ट्रैक पर पड़ा था। शव को देखकर लग रहा था कि उसने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दी है। उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई।
लक्सर पुलिस ने सूचना लखीमपुर खीरी में ज्ञानी के परिजनों को दी। तब दून में किराये के घर में पत्नी और लक्सर में रेलवे ट्रैक पर पति का शव पड़ा मिला पता चला कि ज्ञानी की पत्नी रामबेटी उसके साथ नहीं है। इसकी सूचना पर नेहरू कॉलोनी पुलिस देहरादून स्थित उसके घर पहुंची। यहां पर कमरा बंद था। पुलिस में खोलकर देखा तो अंदर रामबेटी बेसुध पड़ी थीं। उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
ज्ञानी के फूफा बलराम सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। माना जा रहा है, ज्ञानी ने बृहस्पतिवार सुबह पत्नी को गला घटकर मार डाला और फिर लक्सर जाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों में अकसर झगड़े होते रहते थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे
उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान
धामी सरकार के 4 साल: 819 पंचायत भवन बने, 7 हजार किमी सड़कें हुईं गड्ढामुक्त
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य
कृषि, उद्योग और पर्यटन बनेंगे उत्तराखंड के ग्रोथ ड्राइवर: सीएम धामी
1.11 लाख करोड़ का बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में बड़ा कदम: सीएम धामी
लालकुआं :(बधाई) बिंदुखत्ता की बेटी मनीषा बनी सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार के लिए गर्व के पल 
