ऋषिकेश- आईडीपीएल चौकी क्षेत्र अंतर्गत लेबर कॉलोनी के पास जंगल में एक युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है।स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मौके पर कपड़ों व अन्य सामान से भरा एक बैग भी मिला है। लेकिन ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिल सका, जिससे कि युवती की पहचान हो सके। युवती के गले में चुन्नी का फंदा लगा हुआ दिखाई दिया है। वही जंगल में शव होने की सूचना मिलने पर लेबर कॉलोनी के निवासियों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एम्स की मोर्चरी में रखवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। मगर पुलिस हत्या की आशंका से इंकार कर रही है। मौके पर फॉरेंसिक की टीम को भी देहरादून से बुलाया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान
हल्द्वानी : दुकानों का किराया बढ़ेगा, टैक्स में 25% छूट 

