रुद्रपुर/किच्छा – किच्छा क्षेत्र में बीते 14 अगस्त की देर रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका के मायके पक्ष के लोगो ने ससुराल पक्ष के लोगो पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सोपी थी। पुलिस ने मामले में मजिस्ट्रेट के समक्ष शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। विवाहिता के परिजनों द्वारा पुलिस को सौंपी गई तहरीर में बताया था की 2020 में उसकी पुत्री का विवाह हिंदू रीति रिवाज के साथ आवास विकास कालोनी निवासी भोलेनाथ शर्मा के पुत्र राजकुमार के साथ हुआ था। इस दौरान उन्होंने सामर्थ्यानुसार दान दहेज दिया था मगर शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग 5 लाख रुपये नगद, एक कार आदि की मांग करते हुए प्रताड़ित करते थे। मगर 14 अगस्त की देर रात उसकी पुत्री की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया था और पूरे मामले को आत्म हत्या का रूप देने का प्रयास किया गया था।
अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत फंदे में झूल कर नही बल्कि गला दबा कर हत्या हुई है। पुलिस ने इस पूरे मामले में खुलासा करते हुए बताया कि मृतका के पति राजकुमार शर्मा, ससुर भोले नाथ शर्मा, सास कुसुम शर्मा को किच्छा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। आरोपी बरेली भागने की फिराक में थे। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए मोनिका की तकिए से मुंह दबा कर हत्या करना बताया। टीम अब अन्य दो आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर 
