रूद्रपुर– गदरपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की बाइक सवार दो युवकों ने गोली मार कर हत्या कर दी। सरेआम हुई गोलीबारी के बाद गांव में दहशत कायम है।
जानकारी के अनुसार गदरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बहरा वजीर गांव में देर शाम करीब 7ः30 बजे किराना स्टोर पर 30 वर्षीय जसवीर सिंह नामक युवक पहुंचा था। वह किराना स्टोर के स्वामी से बातचीत कर रहा था । इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उससे बहस करने लगे। बहस के दौरान बाइक सवार एक युवक ने तमंचे से जसवीर पर फायर झोंक दी। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए।
गोली चलने की इस घटना से गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीण एकत्र हुए और खून से लथपथ जसवीर सिंह को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने जसवीर सिंह को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमोर्ट के लिए भेज दिया । आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने बताया कि एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उन्होंने बताया की मृतक और आरोपियों के बीच काफी देर तक बातचीत चल रही थी और कुछ देर बाद उनके बीच कहा सुनी हुई इस दौरान बाइक सवार युवक ने जसवीर को गोली मार दी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: विधायक शिव ने विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग उठाई
उत्तराखंड : कैंची धाम पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक विशाल मिश्रा
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य में खाद्य एवं रसद व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती
उत्तराखंड: हिंदुत्व मुद्दे पर ही चलेगी सरकार, विधानसभा में धामी ने विपक्ष और नौकशाही को भी दिया स्पष्ट संदेश
लालकुआं : इस दिन से दुग्ध उत्पादकों को 2 रुपये प्रति लीटर मिलेगी बढोत्तरी
उत्तराखंड : नवोदय परीक्षा को लेकर आई अपडेट
उत्तराखंड : गैस का संकट बढ़ा तो होटलों को जलौनी लकड़ी देंगेः सुबोध
देहरादून: जंगल में मिली महिला की सड़ी-गली लाश, इलाके में सनसनी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निगम में आधार सेंटर का शुभारंभ, UCC के भी बनेगे सर्टिफिकेट
अल्मोड़ा: प्रसिद्ध लोकगायक दीवान कनवाल का निधन, शोक की लहर 

