- नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने होटल संचालक को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
मुनिकीरेती (ऋषिकेश)- नाबालिग से दुष्कर्म करने के लिए होटल में कमरा देने वाले संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। होटल संचालक ने कमरा किराए पर देते समय मानकों का पालन नहीं किया। जानकारी होने के बावजूद नाबालिग और युवक को कमरा किराए पर दिया।
मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक एक नाबालिग को शिवाजी नगर गली नंबर 34 में रहने वाला रविंद्र मिश्रा बहला फुसलाकर भगा ले गया था। रविंद्र मिश्रा ने क्षेत्र अंतर्गत एक होटल में कमरा किराए पर लेकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मामले में रविंद्र मिश्रा को पुलिस गिरफ्तार का जेल भेज चुकी है। अब पुलिस ने होटल संचालक पर भी अपना शिकंजा कसा है। इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि जांच में पुलिस ने देखा होटल संचालक ने कमरा किराए पर देने के समय केवल युवक की आईडी जमा की और मामला जानकारी में आने के बावजूद नाबालिग को युवक के साथ होटल में कमरा किराए पर दिया। यदि होटल संचालक जागरूकता दिखाता और पुलिस को सूचना देता तो एक नाबालिग की अस्मत लूटने से बच जाती। इसलिए पुलिस ने होटल संचालक अंकुश यादव निवासी जालौन उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा
देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात
अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी
हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी
उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां 
