देहरादून: देर रात तक बिना अनुमति पार्टी करना अब भारी पड़ सकता है। दून पुलिस ने साफ शब्दों में कहा है कि होम स्टे, गेस्ट हाउस, क्लब या किसी भी निजी प्रतिष्ठान में अगर बिना अनुमति देर रात्रि तक पार्टी होती है, तो संचालकों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर, वीकेंड के दौरान चल रही बेकाबू पार्टियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने रात्रि चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। शराब पीकर वाहन चलाने और हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार 07 सितंबर की रात, पुलिस को सूचना मिली कि साईं मंदिर के पास स्थित एक होम स्टे में बिना अनुमति देर रात पार्टी चल रही है।
सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में एएनटीएफ देहरादून की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर एक बर्थडे पार्टी चल रही थी, जिसमें कुछ गतिविधियां संदिग्ध लगने पर 11 लोगों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। हालांकि प्राथमिक रिपोर्ट में किसी भी व्यक्ति द्वारा मादक पदार्थ के सेवन की पुष्टि नहीं हुई।
इसके बावजूद बिना अनुमति देर रात पार्टी करने के आरोप में सभी 11 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेते पकड़ा गया भ्रष्टाचारी ASI, SSP ने भी लिया एक्शन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण में सुप्रीम कोर्ट नें कहा…
देहरादून :(बधाई) एसपी (ट्रैफिक ) लोकजीत सिंह के नेतृत्व में देहरादून ट्रैफिक पुलिस की पहल बनी सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण
2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, हल्द्वानी में बड़ा प्रशिक्षण अभियान
उत्तराखंड : 1.20 लाख की मांग, 20 हजार लेते ही धरा गया GST कर्मचारी
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) जीएसटी कार्यालय पर विजिलेंस की छापेमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड में 18.50% बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव, किसानों-उद्योगों का फूटा गुस्सा
उत्तराखंड में हनी मिशन को रफ्तार, किसानों की आय बढ़ाने की बड़ी तैयारी
हल्द्वानी : अब इस अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी
उत्तराखंड : यहाँ अस्पताल पर गिरी गाज, लाइसेंस निलंबित, जुर्माना भी लगा 
