उत्तराखंड: पीएम मोदी 11 सितंबर को कर सकते हैं आपदाग्रस्त इलाकों का दौरा

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में बारिश और आपदाओं से हुए भारी नुकसान के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 सितंबर को राज्य का दौरा कर सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तरकाशी और आसपास के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर सकते हैं। इस संभावित दौरे का उद्देश्य ज़मीनी हालात का आकलन करना और केंद्र सरकार द्वारा राहत पैकेज पर निर्णय लेने से पहले स्थिति की प्रत्यक्ष समीक्षा करना है।

हालांकि शासन स्तर पर इस दौरे की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है लेकिन भाजपा प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने पीएम के आने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पप्पू गिरधारी लाल के नेपाल भागने की आशंका, सीमा पर सतर्कता बढ़ाई

इससे पहले केंद्र सरकार की टीम राज्य के कई जिलों का दौरा कर रिपोर्ट तैयार कर रही है जो पीएमओ और गृह मंत्रालय को सौंपी जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें