- बेटों ने पीट-पीट कर पिता को मार डाला, फिर शव को जला दिया।
हरिद्वार- रिश्तो को तार-तार कर देने वाली खबर है।कलयुगी बेटों ने अपने ही पिता को बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मामला धर्मनगरी हरिद्वार से है,हरिद्वार स्थित सिडकुल थाना क्षेत्र में एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां झगड़े के दौरान बेटों ने ही बैट से पीटकर अपने पिता की हत्या कर दी।रात में ही चोरी से वाहन में शव को बिजनौर में ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। सुबह इसकी सूचना मिली तो पुलिस ने पड़ताल शुरू की। मामले में मकान मालिक की तरफ से हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस की एक टीम आरोपियों की तलाश में बिजनौर रवाना की गई है।
घटना रविवार की देर रात की बताई जा रही है। जब रावली महदूद में किराए पर रहने वाले अशोक कुमार और उनके बेटे सचिन शिवम के बीच झगड़ा हो गया। आरोप है कि बेटों ने क्रिकेट खेलने वाले बैट से अपने पिता के सिर पर कई बार वार किया, जिससे लहूलुहान होकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद दोनों मकान मालिक को पिता के घायल होने की बात कह कर अस्पताल ले जाने की जानकारी देते हुए शव को रात में ही वाहन में ले गए और सोमवार की सुबह बिजनौर में अपने गांव में पहुंचते ही चोरी छिपे अंतिम संस्कार कर दिया।
घटना का खुलासा तब हुआ जब किसी व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सोमवार की सुबह इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल की तो मकान के अंदर खून पड़ा मिला और मौके से घटना में प्रयुक्त बैट बरामद हुए। पूछताछ करने पर पता चला कि पिता पुत्रों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। रविवार की रात भी झगड़ा हुआ था। जिसके बाद बेटों ने पिता की बैट से पीटकर हत्या कर दी। मामले में मकान मालिक सुनील धनगर की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। धरपकड़ के लिए एक टीम बिजनौर भेजी गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के तेजस तिवारी का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज
उत्तराखंड: सीएम धामी ने ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का किया शुभारंभ
उत्तराखंड: सीएम धामी ने कसी कमर, 14 अप्रैल को पीएम करेंगे कॉरिडोर का उद्घाटन
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा कि आई Update
उत्तराखंड में मौसम बिगड़ा, पहाड़ से मैदान तक झमाझम बारिश IMD अलर्ट.
हल्द्वानी :(दुखद) ऑटो से गिरी ढाई साल की बच्ची की मौत
हल्द्वानी में कुमाऊं प्रतिभा स्कॉलरशिप परीक्षा 19 अप्रैल को, विजेताओं को मिलेगा 50 से 100% तक छात्रवृत्ति
हल्द्वानी :रावण अंगद संवाद ने सभी का दिल जीत लिया। उमड़ी भारी भीड़
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में आंधी तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी
उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में सुरंग में धंसी मिट्टी, पानी के साथ आया मलबा, मची अफरा-तफरी 

