दिनेशपुर/रुद्रपुर। दिनेशपुर क्षेत्र में बुधवार रात किसी बात पर हुए विवाद में नशे में धुत एक युवक ने अपने पिताकी कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने नशे में हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, 60 वर्षीय गुरुपद विश्वास अपने परिवार के साथ मोहनपुर नंबर 1 दिनेशपुर में रहते थे। उनके तीन बेटे, बहू और पत्नी भी उनके साथ ही टिन शेड में रहते हैं। उनका परिवार खेती से जुड़ा था। बुधवार रात वह और उनका बेटा कन्हाई विश्वास ही घर पर थे। परिवार के अन्य सदस्य पंचायत चुनाव से संबंधित चुनाव प्रचार के लिए गए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर पिता और पुत्र में विवाद हो गया। घर की गली में ही बेटे ने कुल्हाड़ी से पिता की गर्दन और सिर पर वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गुरुपद को जिला अस्पताल से परिजन एसटीएच ले गए, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पर दिनेशपुर थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने कहा किप्रारंभिक जांच में विवाद पर बेटे ने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या करने की बात सामने आ रही है।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान
उत्तराखंड: बेटी का जन्मदिन मना रहा था आरोपी, विवाद के बाद युवक के सीने में घोंपा चाकू
नैनीताल :(बड़ी खबर) कल नैनीताल, भवाली एवं भीमताल में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन 
