मतदाता जागरूकता को लेकर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत के छात्रों ने चलाया अभियान
ताड़ीखेत: जिला पंचायत और ग्राम सभा चुनावों को लेकर जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत के छात्रों ने एक सशक्त मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। यह अभियान डेवलीखेत, सोनी और आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों ने रैली निकली और जनसंपर्क जैसे विभिन्न माध्यमों से ग्रामीणों को मतदान के महत्व से अवगत कराया।

विद्यालय के प्राचार्य तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन में चलाए गए इस अभियान की शुरुआत छात्रों की रैली से हुई। “पहले मतदान, फिर जलपान”, “एक वोट, एक जिम्मेदारी” जैसे नारे लगाते हुए छात्र जब गांवों की गलियों से गुजरे, तो लोगों ने उत्सुकता से इस प्रयास का स्वागत किया।
डेवलीखेत और सोनी, टीमला डिग्गी आदि गांव के मुख्य चौराहों पर छात्रों ने यह अभियान चलाया, जिसमें यह दर्शाया गया कि एक-एक वोट किस तरह लोकतंत्र को दिशा दे सकता है। छात्रों ने यह भी बताया कि मतदाता अगर अपने अधिकार का प्रयोग न करें, तो समाज में गलत नेतृत्व को बढ़ावा मिल सकता है।
इस अभियान के दौरान छात्रों ने ग्रामीणों से घर-घर जाकर संपर्क किया और उन्हें मतदाता सूची में नाम जोड़ने, पहचान पत्र की जांच करने व चुनाव के दिन मतदान केंद्र तक पहुँचने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों ने इस अभियान की सराहना करते हुए भरोसा दिलाया कि वे पूरे उत्साह से मतदान में भाग लेंगे।
छात्रों ने पोस्टर भी बनाये इन पोस्टरों को गांवों की दीवारों और पंचायत भवनों में लगाया गया, जिससे लोगों में जागरूकता का संदेश फैले।
विद्यालय के प्राचार्य डी एस रावत ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य छात्रों में लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ विकसित करना है, साथ ही उन्हें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराना भी। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ समाज सेवा की भावना भी सिखाते हैं। इस अभियान में विद्यालय के शिक्षक डी सी जोशी, घनाक्षी पांडेय, तूलिका सोनकर व सलीम अहमद ने गावों के भ्रमण में छात्रों का नेतृत्व किया।
नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत के छात्रों का यह प्रयास न केवल शिक्षाप्रद रहा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में एक सकारात्मक परिवर्तन की नींव रखने वाला भी सिद्ध हुआ। उम्मीद है कि इस जागरूकता अभियान का सीधा असर आगामी पंचायत चुनावों में देखने को मिलेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, इस बार 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे उत्तराखंड
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) अभी अभी लगे भूकंप के झटके
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) नैनीताल जिले के 4 CO बदले गए
दूर-दराज से पहुंचे लोग सीधे CM धामी के सामने रख गए अपनी समस्याएं, अधिकारियों को मिले निर्देश
श्रद्धालु ध्यान दें! कैंचीधाम जाने से पहले होटल बुक करें, वीकेंड की भीड़ को लेकर प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश
नैनीताल :(बड़ी खबर) कैंची धाम में अब दर्शन के नियम सख्त, Nainital प्रशासन ने कठोर फैसले लिए
कालाढूंगी में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, सुरेश भट्ट ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
उत्तराखंड : दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपति और नौकरानी की हत्या से दहली राजधानी
हल्द्वानी के भुवन जोशी को भाजपा ने दी नई जिम्मेदारी, प्रदेश मीडिया सह-संयोजक बने
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- यह हर प्रदेशवासी के लिए गौरव की बात 
