Udham Singh Nagar Crime News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत रुद्रपुर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है यहां दहेज लोभी पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद मां का गला घोंटकर मारने का प्रयास किया। हो हल्ला मचने पर आस पड़ोस के लोगों के आ जाने पर मां की जान बच गयी। उसे गंभीर हालात में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
प्राप्त समाचार के मुताबिक राकेश पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी राजा कॉलोनी का विवाह दो जून को मीरा उम्र 23 वर्ष पुत्री ओम प्रकाश निवासी नारायण कॉलोनी के साथ हुआ था। बताया जा रहा है शादी में दहेज कम मिलने के कारण राकेश आए दिन मीरा का उत्पीड़न करने लगा जिसके चलते दोनों के बीच शादी के बाद से ही विवाद चल रहा था। जिसके कारण मीरा का अधिकांश समय शादी के बाद मायके में ही बीता।
दीपावली के दिन ही राकेश अपनी माँ सुदामा देवी व पिता राजेन्द्र प्रसाद के साथ मायके से समझौता होने के बाद पत्नी को लेकर आया था। बुधवार सुबह राकेश ने पत्नी मीरा का उसकी ही साड़ी के पल्लू से गला घोंट कर हत्या कर दी। इस दौरान उसकी माँ सुदामा देवी छत पर अन्य किरायेदारों के साथ थी।
घायल सुदामा देवी व मीरा को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने मीरा को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ट्रांजिट कैम्प सुंदरम शर्मा व आवास विकास चौकी प्रभारी नीमा वोहरा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। विवाह को चार माह का समय होने के कारण मजिस्ट्रेट की देख रेख में पंचनामा भरा जाएगा। आवास विकास चौकी प्रभारी नीमा बोहरा ने बताया मजिस्ट्रेट को सूचना दे दी गयी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(बड़ी खबर) CM धामी के निर्देश का असर, कल बहा पुल, आज शुरू हुआ यातायात
Bhimtal: ओखलकांडा सड़क हादसे पर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच और ₹25 लाख मुआवजे की मांग
उत्तराखंड : यहां युवक लापता, पुल में मिली स्कूटी
उत्तराखंड : यहां सड़क किनारे मिले दंपती के शव, मची खलबली
उत्तराखंड : आज यहां बारिश के चलते छुट्टी घोषित
उत्तराखंड के 12 जिलों में अगले 24 घंटे फ्लैश फ्लड का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
तमकनाला में तेज बहाव से बहा बेली ब्रिज, CM धामी ने लिया संज्ञान; मलारी मार्ग पर आवाजाही बंद
उत्तराखंड: 12 घंटे में बहाल हुई नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड, CM धामी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
चमोली: नीती घाटी में बादल फटने से तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा, BRO ऑपरेटर लापता, VIDEO
उत्तराखंड : इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी हुई जारी 
