चमोली (मेहलचौरी): विकासखंड गैरसैंण के मेहलचौरी बाजार के पास स्थित पुराना लोहवा गांव में वन विभाग ने एक और गुलदार को पिंजरे में कैद किया है। यह घटना पिछले एक हफ्ते में दूसरी है..जब इसी क्षेत्र में गुलदार पिंजरे में फंसे हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक आसपास के गांवों में गुलदारों की सक्रियता को लेकर भय बना हुआ है। खुले में घूम रहे गुलदार लगातार गोवंश का शिकार कर रहे हैं…जिससे लोग डर के साए में जीने को मजबूर हैं।
पुराना लोहवा गांव के जय सिंह नेगी ने बताया कि उन्होंने दिन में गुलदार के पंजों के निशान देखे थे। इसके बाद उन्होंने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की। वन विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पिंजरा लगाया और गुलदार को पकड़ लिया।
वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप गौड़ ने बताया कि कोठा और ऊजिटिया गांवों में भी पिंजरे लगाए गए हैं…लेकिन अभी तक वहां गुलदार नहीं फंसा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सूचना और गोवंश की सुरक्षा के लिए सक्रिय रूप से पिंजरे लगाए जा रहे हैं।
ग्रामवासी मानते हैं कि इस क्षेत्र में दर्जनों गुलदार सक्रिय हैं…जो भविष्य में मानव जीवन और गोवंश दोनों के लिए खतरा बन सकते हैं। वन विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : शादी समारोह के लिए डीएम ने व्यावसायिक सिलेंडरों के इस्तेमाल को लेकर दिए यह निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की तिथियां निर्धारित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कमरे में की आत्महत्या, हल्द्वानी के MBPG कॉलेज की छात्रा, एक मैसेज बना आखिरी संकेत..
सीएम धामी के निर्देश पर हल्द्वानी में एक्शन तेज, जलभराव से निपटने के लिए 3 दिन में डीपीआर तैयार करने के आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) उपनल कर्मियों के लिए और आदेश जारी
उत्तराखंड: अब सुरक्षित होंगे वन्यजीव! 12 KM लंबा एशिया का सबसे बड़ा कॉरिडोर तैयार, जानिए खासियत
उत्तराखंड: 20 दिन में आदेश नहीं तो कार्रवाई तय! सीएम पुष्कर सिंह धामी का सख्त संदेश
हल्द्वानी: अंडर-18 बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन; ‘डाउनटाउन’ और ‘RBC’ की खिताबी जीत
देहरादून :(दुखद) सूचना विभाग कर्मी विनोद प्रसाद का आकस्मिक निधन
उत्तराखंड: आईएफएस संजीव चतुर्वेदी ने भत्तों की पूरी राशि दान की, पेश की मिसाल 
