उत्तराखंड: भारी बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी
देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में मई माह में ही बारिश कहर बरपा रही है। देहरादून प्रदेश में मई में शनिवार तक 78.2 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से से 59% अधिक है। इस बीच, राज्य के पर्वतीय जिलों में रविवार को भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि की आशंका है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 28 मई तक बारिश का मौसम रहने की संभावना है। विभाग के अनुसार, केरल के बाद उत्तराखंड में भी मानसून इस बार तय समय से पहले आ सकता है।
मानसून ने अपने तय समय से आठ दिन पहले शनिवार को केरल में दस्तक दे दी। इससे राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। इस वर्ष मानसून का आगमन पिछले 16 वर्षों में सबसे जल्दी हुआ है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इससे पहले 2009 में मानसून का आगमन 23 मई को हुआ था। उन्होंने बताया कि इसके जल्द तमिलनाडु और कर्नाटक के कई इलाकों में पहुंचने की संभावना है। मानसून एक हफ्ते में देश के दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों, जबकि चार जून तक मध्य और पूर्वी भारत को कवर कर सकता है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे
उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान
धामी सरकार के 4 साल: 819 पंचायत भवन बने, 7 हजार किमी सड़कें हुईं गड्ढामुक्त
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य 

