उत्तराखंड: हल्द्वानी थाल सेवा की 30 लाख थाली, IG कुमाऊं ने की जरूरत मन्दों को की समर्पित

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड: हल्द्वानी थाल सेवा की 30 लाख थाली आई जी ने की जरूरत मन्दों को की समर्पित,


हल्द्वानी : लिटिल मिरेकल फाउंडेशन यानि थाल सेवा की 30 लाख थाली जरूरतमंदों को बांटने का माइल स्टोन पार कर लिया।
आई जी रिद्धिम अग्रवाल इस पुण्य सेवा कार्य की साक्षी बनी और उनके द्वारा थाल सेवा में आकर भोजन वितरण का कार्य किया, इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बिना किसी स्वार्थ के जरूरतमंदों को 5 रु में भोजन कराना आज के समय में कठिन सेवा कार्य है लेकिन जन सहयोग से ये सेवा कार्य का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करता है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- डीएम सविन बंसल की संस्तुति पर उप निबन्धक ऋषिकेश निलम्बित

उल्लेख करना है कि टीम थाल सेवा अक्टूबर 2018 से बिना रुके सोशल मीडिया से क्राउड फंडिंग के जरिए ,सुशीला तिवारी हॉस्पिटल के पास चल रही है और अस्पताल में आने वाले तीमारदारों को केवल 5 रु में भोजन उपलब्ध करवाती है ।

।।
संस्था के सदस्यों में राजीव वाही, राजीव बग्गा ,रक्षित वर्मा ने आई जी रिद्धिम अग्रवाल का आभार प्रकट करते हुए उन्हें पौधा भेंट किया और उन्हें वस्त्र सेवा,उपचार सेवा और अन्य सेवाओं की जानकारी दी, सदस्य प्रवीण मित्तल ने भोजन निर्माण और संजय बग्गा ने भोजन वितरण संबंधी जानकारी दी।
थाल सेवा के संस्थापक अध्यक्ष दिनेश मानसेरा ने बताया कि समाज से लोग जन्मदिन,विवाह दिवस और अन्य स्मरणीय दिवसों के जरिए थाल सेवक के रूप में हमसे जुड़कर अपना सहयोग देते है ।
इस अवसर पररीना मानसेरा, कनिका वासुदेवा, स्वाति कपूर, पूजा बग्गा उमंग वासुदेवा, अतुल वर्मा, प्रो के के पांडे, सरयू प्रसाद, दिनेश आर्य, महेंद्र जड़ोत,नीरज जोशी,आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: देहरादून में सुरक्षा को लेकर सख्ती, एसएसपी ने ग्राउंड जीरो पर संभाली कमान

थाल सेवा का परिचय
उत्तराखंड राज्य के दूसरे बड़े शहर हल्द्वानी में स्वयं सेवी संस्था”लिटल मिरेकल फाउंडेशन “ने जरूरतमंदों के लिए भोजन केवल पांच रु में,सेवा शुरू की हुई है,जिसे नाम दिया गया है “थाल सेवा”..

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 15 फरवरी को होगा ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ का 61वां एडिशन, स्टार एथलीट्स करेंगे प्रतिभाग


19 अक्टूबर 2018 को विजय दशमी के दिन,हल्द्वानी शहर के सबसे बड़े सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल के समीप “थाल सेवा”शुरू करने के पीछे मकसद ये था कि सुदूर पहाड़ो से इलाज करवाने आये लोगो और उनके परिवारजनों के लिए एक वक्त का सस्ता और स्वास्थ्यवर्धक भोजन उपलब्ध करवाना,साथ ही शहर में रहने वाले जरूरत मन्दो के लिए एक वक्त का खाना परोसकर,उन्हें खिलाना।

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें