पौड़ी। विकास खंड कोट के एक प्राथमिक विद्यालय में सेवारत सहायक अध्यापिका को बिना अवकाश स्वीकृति के लंबे समय से अनुपस्थित रहना भारी पड़ गया है। बीईओ कोट की रिपोर्ट मिलने के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
डीईओ बेसिक पौड़ी नागेंद्र बर्खाल ने निलंबन आदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि निलंबित अध्यापिका को उप शिक्षा अधिकारी कोट से संबद्ध किया गया है। साथ ही आरोप पत्र भेजकर जवाब के लिए 15 दिनों का समय दिया गया है।
विकास खंड कोट के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बहेड़ाखाल में सेवारत एक अध्यापिका लंबे समय से अनुपस्थित चल रही है। जबकि अध्यापिका को विभागीय उच्च अधिकारियों से अवकाश की कोई स्वीकृति नहीं मिली थी। बावजूद इसके वह जनवरी से लगातार अनुपस्थित चल रही है।
बीते दिनों अध्यापिका के लंबे समय से बिना अवकाश स्वीकृति अनुपस्थित रहने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : शहर में यहां वन-वे ट्रैफिक प्लान लागू
उत्तराखंड: अंत्येष्टि में शामिल हो वापस लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत
उत्तराखंड : देहरादून में हिन्दू सम्मेलन, सीएम धामी ने कही बड़ी बातें
उत्तराखंड : बिजली बिल बकायेदारों की सूची में मंत्री रेखा आर्या, पूर्व मंत्री का नाम भी शामिल
उत्तराखंड: लाल चावल की बढ़ती मांग से खुश किसान, बाहर राज्यों से आ रहे ऑर्डर
हल्द्वानी :(दुखद) यहां लापरवाही से बुजुर्ग की मौत
उत्तराखंड : नैनीताल घूमने आए युवक की होटल में मौत !
उत्तराखंडछ: गांव की महिला बनी बिजनेस वुमन, रोज कमा रही हजारों रुपये
उत्तराखंड : ढाई लाख के लिए दोस्तों ने किया दोस्त का खून, पुलिस ने खोला राज
देहरादून और हल्द्वानी के पत्रकारों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का शानदार आयोजन 
