- फर्जी प्रमाणपत्र से नौकरी करने वाले शिक्षक को पांच साल कैद
- नई टिहरी। बीटीसी का फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर राजकीय प्राथमिक स्कूल में शिक्षक बनने वाले बिजनौर निवासी को अदालत ने पांच साल कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। आरोपी पर 32 हजार का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की धनराशि जमा नहीं करने पर आरोपी को तीन महीने अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी पड़ेगी।
बिजनौर निवासी चंद्रपाल सिंह ने मुरादाबाद से जारी बीटीसी प्रमाणपत्र अनुक्रमांक 5983 के आधार पर शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक की नियुक्ति पाई थी। 31 दिसंबर 1990 को चंद्रपाल सिंह ने जिले के भिलंगना ब्लॉक में बतौर सहायक अध्यापक का कार्यभार ग्रहण कर दिया था।
फर्जी बीटीसी प्रमाणपत्र से शिक्षक की नियुक्ति पाने के बाद सिविल लाइन मुरादाबाद निवासी अख्तर हुसैन के शिकायती पत्र पर शिक्षा विभाग ने वर्ष 2018 में चंद्रपाल के शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच कराई। एसआईटी ने जांच में शिक्षक का बीटीसी प्रमाणपत्र फर्जी
पाया। इस रिपोर्ट के आधार पर 10 दिसंबर 2019 को तत्कालीन बीईओ की ओर से थाना घनसाली में शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने विवेचना के आधार पर न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया। कोर्ट में ट्रायल के दौरान अभियुक्त ने आरोपों से इनकार किया।
लेकिन डायट कांठ मुरादाबाद यूपी के अधिकारियों का लिखित पत्र और अन्य कई साक्ष्य और गवाह प्रस्तुत किए जाने पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश योगेश कुमार गुप्ता की अदालत ने दोष सिद्ध पाते हुए चंद्रपाल सिंह को पांच साल कठोर कारावास और 32 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
जिला शिक्षाधिकारी (बेसिक) वीके ढौंडियाल ने बताया कि जांच में बीटीसी का प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने पर शिक्षक चंद्रपाल को जुलाई 2020 में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
26-27 सितंबर को उत्तराखंड में रहें सावधान! सीएम धामी ने दिए 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान
उत्तराखंड: 12 साल की उम्र से पिता करता रहा यौन शोषण! बेटी ने मां को बताई पूरी बात, फिर पहुंची एसएसपी के पास
सीएम धामी की पैरवी के बाद उत्तराखंड में सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, 1490 गांव होंगे कनेक्ट
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
सीएम धामी ने खटीमा में दिखाई 15 वाहनों को हरी झंडी, स्वच्छता व्यवस्था को लेकर दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड में यहाँ सुहागरात पर नई नवेली दुल्हन ने किया कांड, सुबह दूल्हे के परिवार के उड़ गए होश 
