- रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुँचे कैंचीधाम- दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किये बाबा नीम करौली के दर्शन।
कैंची धाम (नैनीताल)- उत्तराखंड में पांचवे धाम के रूप मे चर्चित होता कैची धाम आज अपने 60वें स्थापना दिवस के रूप मे भक्तों की रिकॉर्ड उपस्थिति दर्ज करवा चुका है. शाम 8 बजे तक दो लाख लोग दर्शन कर चुके थे.जबकि 15-20 हजार लोगों के ओर पहुचने की संभावना जताई जा रही है।
धाम में स्थापना दिवस पर शनिवार को दिनभर श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम चलता रहा। धाम में करीब दो लाख श्रद्धालु दर्शनों को पहुंचे।इस दौरान एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस व्यवस्था बनाने में जुटी रही। कैंची धाम में सुबह पांच बजे बाबा नीब करौरी महाराज को भोग लगाने के बाद मालपुए का प्रसाद बंटना शुरू हुआ। बाबा के प्रति आस्था का मंजर देखने लायक है सुबह पांच बजे से चार किमी लंबी लाइन में खड़े होकर श्रद्धालु घंटों इंतजार के बाद बाबा के दर्शन कर मालपुए का प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।
मेले में यातायात और सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा मोर्चा संभाले रहे। एसएसपी ने बताया कि पुलिस की टीम श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना न करना पड़ना पड़े इसके लिए टीम लगी हुई हैं। उन्होंने कहा कि सायं 8 बजे तक मंदिर में दो लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर लौट चुके हैं। जबकि 15 से 20 हजार श्रद्धालुओं के और पहुंचने की संभावना जताई गई। यहां रात्रि नौ बजे तक प्रसाद बंटता रहेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
26-27 सितंबर को उत्तराखंड में रहें सावधान! सीएम धामी ने दिए 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान
उत्तराखंड: 12 साल की उम्र से पिता करता रहा यौन शोषण! बेटी ने मां को बताई पूरी बात, फिर पहुंची एसएसपी के पास
सीएम धामी की पैरवी के बाद उत्तराखंड में सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, 1490 गांव होंगे कनेक्ट
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
सीएम धामी ने खटीमा में दिखाई 15 वाहनों को हरी झंडी, स्वच्छता व्यवस्था को लेकर दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड में यहाँ सुहागरात पर नई नवेली दुल्हन ने किया कांड, सुबह दूल्हे के परिवार के उड़ गए होश 
