- बड़ी खबर……….मवेशियों को चराने जंगल गए ग्रामीण पर झपटा गुलदार
उत्तराखंड में वन्यजीव मानव संघर्ष के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच रविवार को गढ़वाल मंडल के पौड़ी जिले में ग्रामीण पर गुलदार का हमला सामने आया है। इस हमले में घायल ग्रामीण को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार यह घटना निसणी गांव की है। यहां रविवार को सुरेंद्र सिंह अपने मवेशियों को गांव के जंगल में चराने के लिए गए थे। इस दौरान वहां घात लगाए बैठे गुलदार ने सुरेंद्र सिंह पर हमला कर दिया। सुरेंद्र सिंह के शोर मचाने पर अन्य ग्रामीण द्वारा जब हल्ला किया गया तो गुलदार भाग निकला।

इस दौरान गुलदार ने सुरेंद्र सिंह के शरीर व हाथों पर नाखूनों से गहरे जख्म कर दिए। ग्रामीणों की मदद से घायल ग्रामीण को जिला अस्पताल पौड़ी उपचार के लिए लाया गया है। यहां डॉक्टरों द्वारा सुरेंद्र सिंह को प्राथमिक उपचार दिया गया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी से मिले बाबा रामदेव, उत्तराखंड को लेकर हुई इन खास मुद्दों पर चर्चा
उत्तराखंड के इस युवा के आइडिया ने खींचा CM धामी का ध्यान, फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट पर सरकार करेगी मदद
देहरादून:(बड़ी खबर) CM के सख्त निर्देश घरों के नक्शे स्वीकृति की प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और समयबद्ध हो, प्राधिकरण को दो-टूक
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद नैनीताल में सड़कों की तैयारी शुरू, 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य
कुमाऊं में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, आयुक्त दीपक रावत ने जिलाधिकारियों को किया अलर्ट
देहरादून :(बड़ी खबर) परिवहन विभाग ने हल्द्वानी के इस अधिकारी को किया निलंबित
उत्तराखंड: इस जिले में कल 3 सितंबर को भी छुट्टी
हल्द्वानी : चोरगलिया से 17 वर्षीय किशोर लापता, 72 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग 
