देहरादून- ऑनलाइन ठगी के मामले रोजाना सामने आते हैं। एक मामला रुड़की से सामने आया है दो बिल्कुल अलग है। एक युवती अपनी शादी के लिए पार्टनर खोज रही थी। इस संबंध में उसने एक वेबसाइट का विज्ञापन देखा और वहां पर खोजबीन की। उसका संपर्क एक युवक से हुआ जिसने बताया कि वह अमेरिका में रहता है। दोनों की बात होने की तो शादी के लिए भी राजी हो गए। इस बीच युवक ने भारत आने की बात ही और युवती को 55 हजार रुपए का चूना लगाकर फरार हो गया है। युवती ने पुलिस में शिकायक दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की निवासी एक युवती ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि वैवाहिक साइट पर विज्ञापन दिया था और करीब 6 महीने पहले दिल्ली निवासी एक युवक से इस साइट के माध्यम से बातचीत शुरू हुई। युवक ने युवती को बताया कि वह अमेरिका में नौकरी करता है और दोनों शादी के लिए राजी हो गए। युवक ने अक्टूबर में अमेरिका से भारत आने की बात कही। उसने कहा कि स्वदेश आकर वह युवती के परिजनों से मिलेगा और शादी की बात पक्की करेगा। बीते बुधवार को युवक ने युवती को फोन करके बताया कि वह अमेरिका से मुंबई एयरपोर्ट आ गया है और जल्द ही रुड़की आएगा।
कुछ देर के बाद युवती के मोबाइल पर युवक के नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह मुंबई एयरपोर्ट से बोल रहा है और युवक के पास बहुत बड़ी रकम मिलने की वजह से उन्हें एयरपोर्ट पर ही पकड़ लिया गया है और उन्हें 55 हजार रुपये की पेनॉल्टी भरनी पड़गी। उसके झांसे में आकर युवती ने उस व्यक्ति द्वारा दिए गये बैंक खाता नंबर में 55 हजार रुपये की रकम जमा करा दी। जब कन्फर्मेशन के लिए उसने प्रेमी के नंबर पर फोन किया तो नंबर बंद मिला। इसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ तो वह पुलिस के पास गई और तहरीर दी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार 
