उत्तराखंड: हिंदुत्व मुद्दे पर ही चलेगी सरकार,
विधानसभा में धामी ने विपक्ष और नौकशाही को भी दिया स्पष्ट संदेश
गैरसैण: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विधानसभा में भाषण न सिर्फ विपक्ष के लिए बल्कि नौकरशाही के लिए भी स्पष्ट संदेश दे गया कि उनकी सरकार हिंदुत्व के सनातन के एजेंडे पर चलेगी।
श्री धामी ने विधानसभा में दिए अपने डेढ़ घंटे से भी अधिक लंबे भाषण में कई बार देवभूमि के सांस्कृतिक स्वरूप को कायम रखने की बात कही। उनके संबोधन में सनातन संस्कृति से खिलवाड़ करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा, ऐसे संदेश स्पष्टता से दिए गए।
श्री धामी ने मदरसा बोर्ड खत्म किए जाने का भी उल्लेख करते हुए कहा कि मदरसों में कट्टरपंथी ,जिहादी, चार सौ साल पुरानी शिक्षा को अब नहीं पढ़ाया जाएगा। उन्होंने ये तक कह दिया कि मदरसे आतंकवाद की फैक्ट्री है।
श्री धामी ने थूक जिहाद,लैंड जिहाद, लव जिहाद जैसी घृणित मानसिकता को सहन नहीं करने के अपने संकल्प को दोहराया और कहा कि हमारी सरकार ने इसके खिलाफ कठोर कानून बनाए है। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण रोकने के कानून, दंगा विरोधी कानून देवभूमि के लिए जरूरी थे ताकि यहां का सांस्कृतिक स्वरूप बना रहे , उन्होंने कहा कि हम आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित देवभूमि उत्तराखंड देना चाहते है।
श्री धामी ने उत्तराखंड में हो रहे डेमोग्राफी चेंज पर भी स्पष्ट कहा कि घुसपैठियों को देवभूमि में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा ,हमने 12 हजार एकड़ सरकारी भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई है और ये अभियान जारी रहेगा।
श्री धामी ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कराने के लिए कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि अतिक्रमण को संरक्षण देने वाले कांग्रेस के नेता हाईकोर्ट ,सुप्रीम कोर्ट में जाकर अतिक्रमण करने वालों को संरक्षण देते है।
श्री धामी ने अवैध मजारों के खिलाफ अपनी सरकार के अभियान को जरूरी बताते हुए कहा कि नकली मजारों का खेल देवभूमि में नहीं चलेगा। सरकारी भूमि पर लैंड जिहाद की मानसिकता को कांग्रेस शासनकाल में पनपने दिया गया हमारी सरकार इस अभियान को जारी रखेगी।
श्री धामी ने अपनी सरकार के सनातन एजेंडे को आगे रखते हुए कहा कि मानसखंड केदार खंड के मंदिरों देवालयों के संरक्षण के काम शुरू किए गए है। जमुना घाट का निर्माण हो रहा है आगे भव्य कुंभ की तैयारी भी जा रही है।
सीएम धामी ने विधानसभा में दिए अपने भाषण में स्पष्ट कर दिया कि वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रवाद और सनातन के एजेंडे पर कार्य करते रहे है और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने अपने भाषण में भी कहा कि उनकी सरकार राष्ट्रवाद पर चल रही है और सनातन के संरक्षण के साथ चल रही है। उन्होंने न सिर्फ विपक्ष को एक संदेश दे दिया कि तुष्टिकरण की राजनीति नहीं चलेगी । सीएम धामी ने शासन प्रशासन की उस नौकरशाही को भी इशारा कर दिया कि वे क्या चाहते है और सरकार की नीति क्या है?

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : कैंची धाम पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक विशाल मिश्रा
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य में खाद्य एवं रसद व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती
उत्तराखंड: हिंदुत्व मुद्दे पर ही चलेगी सरकार, विधानसभा में धामी ने विपक्ष और नौकशाही को भी दिया स्पष्ट संदेश
लालकुआं : इस दिन से दुग्ध उत्पादकों को 2 रुपये प्रति लीटर मिलेगी बढोत्तरी
उत्तराखंड : नवोदय परीक्षा को लेकर आई अपडेट
उत्तराखंड : गैस का संकट बढ़ा तो होटलों को जलौनी लकड़ी देंगेः सुबोध
देहरादून: जंगल में मिली महिला की सड़ी-गली लाश, इलाके में सनसनी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निगम में आधार सेंटर का शुभारंभ, UCC के भी बनेगे सर्टिफिकेट
अल्मोड़ा: प्रसिद्ध लोकगायक दीवान कनवाल का निधन, शोक की लहर
रामनगर : राहुल सिंह दरम्वाल कर सकते हैं नई परी की शुरुआत 
