- उत्तराखंड- यहां चूल्हे के धुएं से भड़की कहासुनी, देवरानी-जिठानी में लाठी-डंडों की मारपीट, चार घायल
बाजपुर– मोहल्ला टांडा बंजारा, सुल्तानपुर पट्टी में चूल्हे से उठे धुएं को लेकर देवरानी-जिठानी में कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला मारपीट में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिससे चार लोग घायल हो गए। सभी को पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात करीब साढ़े सात बजे राजपाल पुत्र डोरीलाल की पत्नी सोरज ने जिठानी से अधिक धुआं आने की शिकायत की थी। आरोप है कि बात बढ़ने पर जिठानी पक्ष ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे राजपाल पर भी लाठी-डंडों से हमला किया गया।

उधर, दूसरे पक्ष की रेखा पत्नी कन्हैया ने आरोप लगाया कि खाना बनाते वक्त राजपाल ने गाली-गलौज की और फिर अपनी पत्नी के साथ मिलकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस झगड़े में रेखा और उसका पुत्र शिवा भी घायल हुए।
पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और दोनों पक्षों की तहरीर ली है। खबर लिखे जाने तक मामले में किसी भी पक्ष की ओर से एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान
उत्तराखंड: बेटी का जन्मदिन मना रहा था आरोपी, विवाद के बाद युवक के सीने में घोंपा चाकू
नैनीताल :(बड़ी खबर) कल नैनीताल, भवाली एवं भीमताल में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन 
