नैनीताल- एनआईओएस (NIOS) डीएलएड करने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अब नेशनल टीचर्स एजुकेशन काउंसिल ने एनआईओएस डीएलएड को भी प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापक पद की नियुक्ति के लिए मान्य कर दिया है। जिसके बाद हजारों युवाओं के चेहरे पर मुस्कान लौटी है। राज्यों के मुख्य सचिवों को आदेश भी भेज दिया गया है। आदेश से राज्य के हजारों डीएलएड पास अभ्यर्थियों को मास्टर बनने का अवसर मिल गया है।
यह भी पढ़ें👉 उत्तराखंड- पहाड़ के इस इलाके में लाठी-डंडों से पीट- पीट कर युवक की हत्या
बता दें कि डीएलएड अभ्यर्थी लंबे समय से निजी विद्यालयों में सेवाएं दे रहे थे लेकिन अप्रशिक्षित थे। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा इन अप्रशिक्षित शिक्षकों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अनुसार राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी संस्थान एनआईओएस द्वारा डीएलएड की उपाधि प्रदान की गई। वही कई राज्यों में इनको भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने से रोका जा रहा था। अब मंत्रालय द्वारा एनसीटीई द्वारा मान्यता संबंधी पत्र लिखकर आदेश जारी किया कि सभी राज्यों को पत्र जारी किया जाय। राज्य से प्रशिक्षित डीएलएड की भांति माना जाए।
यह भी पढ़ें👉 उत्तराखंड- कोरोना से लड़कर आए सांसद अजय भट्ट ने किया यह बड़ा काम
इस संबंध में उत्तराखंड एनआईओएस डीएलएड टीईटी शिक्षक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष नैनीताल निवासी नंदन सिंह बोहरा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की पहल पर बीते दिवस दिल्ली में एनआईओएस मान्यता के संबंध में मंत्रालय के अधिकारियों से वार्ता करने के साथ प्रत्यावेदन दिया। बोहरा ने बताया कि एनसीटीई से पत्र जारी होने के बाद यह उपाधि पूरे देश में मान्य हो गई है। इससे कोर्ट में जाने वाली झंझट से अभ्यर्थियों को मुक्ति मिलेगी। उन्होंने इसके लिए केंद्रीय मंत्री डॉ निशंक का आभार प्रकट किया है।
यह भी पढ़ें👉 हल्द्वानी-(अभी-अभी) 25 वर्षीय युवक ने ऐसे लगाया मौत को गले, घर में मचा कोहराम

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जिले में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति की कोई कमी नही: DM
देहरादून : 28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक मनाया जाएगा ‘अर्थ ऑवर’
उत्तराखंड भाजपा का बढ़ा कद, दूसरे राज्यों में जिम्मेदारी, स्टार प्रचारक के रूप में जाएंगे सीएम धामी
नैनीताल : जिले में शनिवार को सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी- राजस्व लोक अदालत
उत्तराखंड: जब विभाग नहीं जागा, युवाओं ने खुद भरे हाईवे के गड्ढे
नैनीताल: जिले विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियाँ तेज, सभी दलों से बीएलए की शीघ्र नियुक्ति के निर्देश
रामनगर: भाजपा नेता राकेश नैनवाल के प्रयासों से देश की आजादी के 75 साल बाद पहुंची लाईट तो खुश हुए ग्रामीण
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण
उत्तराखंड: यहाँ छात्र का अपहरण कर जंगल में किया कांड 
