Pithoragarh News- पिथौरागढ़ में वन विभाग और एसओंजी की टीम ने यहां के मडखड़ायत पंचायत के महादेव मंदिर के महंत को गुलदार की खल के साथ गिरफ्तार किया है। महंत इसी खाल पर विराजकर भकतों को दर्शन दिया गया करते थे। गिरफ्तार महंत का नाम चंदन गिरी बताया गया है। उसके पास से गुललदार की दो मीटर लंबी खाल बरामद हुई है। वन विभाग के अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं।
प्रभागीय वनाधिकारी पिथौरागढ़ विनय भार्गव से मिली जानकारी के अनुसार बरामद खाल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत डेढ़ लाख के आसपास आंकी गई है। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि मडखड़ायत पंचायत के तोक कफलाड़ी के महादेव मंदिर के महंत वंदन गिरी के पास गुलदार की एक खाल है। जिसे वे अपने बैठने के लिए इस्तेमाल करते हैं। इस सूचना पर वन विभाग और एसओजी की एक संयुक्त टीम बनाई गई।
टीम ने कार्रवाई करते हुए रविवार को लगभग 70 वर्षीय चंदन गिरी पुत्र सरस्वती गिरी को ग्राम पंचायत मडखङायत तोक कफलाडी महादेव मंदिर के आंगन से गुलदार की खाल के साथ गिरफ्तार किया । जांचने पर गुलदार की इस खाल की लंबाई दो मीटर पाई गई। गुलदार के जबड़े में 4 केनेन दांत तथा ऊपरी जबड़े में 11 दांत निचले जबड़े में 12 दांत पाए गए।
टीम ने जब महंत चंदन गिरी से खाल के बारे में पूछा तो उसने बताया कि उसका कोई भक्त उसे यह खाल दे गया था। वह बार बार अपना बयान बदलता रहा। भार्गव ने बताया कि वन क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ दिनेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। जिसके द्वारा यह कार्रवाई की गई टीम में प्रभारी थानाध्यक्ष जाजरदेवल गोविंद रौतेला, एसओजी टीम के प्रभारी चंद्र प्रकाश पांडे,वन दरोगा बृजेश विश्वकर्मा, उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह अधिकारी,योगेश चंद्र पांडे, वनरक्षक मनोज ज्याला, गणेश सिंह चिराला, वनरक्षक एसआई जावेद हसन,कांस्टेबल संदीप चंद्र, सीपी बलवंत सिंह आदि शामिल थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रुद्रपुर :(बड़ी खबर) खाद की दुकानों में छापेमारी, FIR के निर्देश
नैनीताल :(बड़ी खबर) कमिश्नर मौके पर नाराज, इन अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश
हल्द्वानी- हाइडिल ऑफिस में छापा: नशे में ड्यूटी करते पकड़े गए कार्यालय सहायक दीपक बोरा, निलंबन की कार्रवाई
देहरादून :(बड़ी खबर) लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, पुलिस अधिकारियों को कड़ी चेतावनी
उत्तराखंड: ब्रिगेडियर हत्याकांड पर राहुल गांधी का रिएक्शन, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: गांव खेतों से क्रिकेट के मैदान तक का सफर, सभ्या नेगी की मेहनत लाई रंग, उत्तराखंड अंडर-23 टीम में चयन
उत्तराखंड के गांवों के लिए खुशखबरी, केंद्र ने जारी की बड़ी राशि
उत्तराखंड: ऑफिस में शराब पीकर पहुंचा कर्मचारी, छापेमारी में पकड़ा गया
उत्तराखंड: नए महीने की शुरुआत बारिश से, 4 अप्रैल तक मौसम का पूरा अपडेट
उत्तराखंड: गांव में दहशत फैलाता गुलदार, तीन पर हमला, विरोध के बाद लगाए गए पिंजरे 

