उत्तराखंड को खनन सुधार में मिली 100 करोड़ की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड खनन क्षेत्र में लगातार सुधार और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एक बार फिर केंद्र सरकार से बड़ी उपलब्धि हासिल कर रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य ने खनन सुधारों में बेहतरीन काम करते हुए देश में नंबर-1 स्थान प्राप्त किया और केंद्रीय खनन मंत्रालय ने वर्ष 2025-26 की विशेष सहायता योजना (SASCI) के तहत 100 करोड़ रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि जारी की है।

हाल ही में अक्टूबर 2025 में भी उत्तराखंड को SMRI रैंकिंग में दूसरा स्थान मिलने पर 100 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि मिली थी। इस तरह कुल मिलाकर खनन सुधारों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्य को अब 200 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि मिल चुकी है।

ADVERTISEMENTSAd

केंद्र सरकार की ताज़ा समीक्षा रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तराखंड ने खनन क्षेत्र से जुड़े सात में से छह प्रमुख सुधारों को समय पर और प्रभावी ढंग से लागू किया। इसके चलते राज्य खनन सुधारों में देश में अव्वल स्थान पर पहुंच गया है। उत्तराखंड सरकार ने पारदर्शी नीतियों और व्यवसाय-हितैषी कदमों के जरिए न केवल सरकारी राजस्व बढ़ाया है….बल्कि खनन गतिविधियों से लाखों लोगों को रोजगार और निर्माण सामग्री उपलब्ध कराई है। राज्य में खनन कारोबार से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मुफ्ती मुजीब गिरफ्तार

केंद्र सरकार ने अपनी रिपोर्ट में उत्तराखंड की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य ने सुधारात्मक कदमों को प्रभावी ढंग से लागू किया और अन्य राज्यों जैसे नागालैंड, जम्मू-कश्मीर आदि में भी इसकी नीतियों का अनुसरण किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 11 युवाओं को बताया गया चयनित, इंटरव्यू के लिए बुलाया! फिर खुला फर्जी मेरिट लिस्ट का राज

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि  उत्तराखंड का खनन क्षेत्र अब पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्ध सुधारों के कारण देश में एक मजबूत और विश्वसनीय पहचान बना चुका है। हम पर्यावरण के संतुलन का ध्यान रखते हुए अवैध खनन पर भी कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें