तीनपानी से नारिमन तक सड़क सुधारीकरण को लेकर संयुक्त निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने की तैयारी तेज
हल्द्वानी : तीनपानी से नारिमन तक प्रस्तावित सड़क सुधारीकरण कार्य को लेकर मंगलवार को नगर निगम, राजस्व, सिंचाई, विद्युत, जल संस्थान, PWD एवं UUSDA की संयुक्त टीमों ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमणों की पहचान की गई तथा इन्हें नियमानुसार हटाने का निर्णय लिया गया।

निरीक्षण दल ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधित कमेटी जल्द ही चिन्हीकरण का कार्य प्रारंभ करेगी, जिसके बाद चरणबद्ध रूप से अतिक्रमण हटवाया जाएगा। साथ ही सड़क चौड़ीकरण में बाधा बन रही विभिन्न विभागों की अवस्थापनाओं को शिफ्ट करने का भी निर्णय लिया गया है। UUSDA द्वारा इस प्रक्रिया को शीघ्र शुरू करने की जानकारी दी गई।
संयुक्त निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त परितोष वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान तथा UUSDA के प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
सड़क सुधारीकरण के पूर्ण होने से क्षेत्र में यातायात सुगम होने के साथ आमजन को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



विपक्ष के मुद्दों पर सीएम धामी ने क्या कहा? काशीपुर में कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
हल्द्वानी में चार आरोपित जिला बदर, इस साल अब तक 98 लोगों पर हुई कार्रवाई
हल्द्वानी : रोते हुए बोले विधायक सुमित हृदयेश—मेरी जान को खतरा, फोन टैपिंग का लगाया आरोप
उत्तराखंड के युवाओं को सिखाई जाएंगी विदेशी भाषाएं, हर जिले में ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी
देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, पंजीकरण शुरू; जानिए क्या होगा खास
मेरठ के सौरभ हत्याकांड में बड़ा फैसला, नीले ड्रम केस में साहिल और मुस्कान को फांसी की सजा
पहली बार हल्द्वानी पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया सह संयोजक भुवन जोशी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
उत्तराखंड नेपाल सीमा पर सक्रिय है ईसाई मिशनरियां
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट 
