रुद्रपुर : ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर स्थित ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई…जब एक मकान में अचानक घरेलू गैस सिलिंडर फट गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।
घटना जय हिंद पब्लिक स्कूल के पास शिवनगर इलाके की बताई जा रही है। धमाके के बाद मकान के कमरे से धुआं उठता देखा गया और दीवार का एक हिस्सा भी टूट गया। अंदर मौजूद चार लोग झुलस गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया….जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल सभी युवक किराए पर उस मकान में रह रहे थे।
पुलिस के अनुसार, मौके से एक छोटा और एक बड़ा घरेलू गैस सिलिंडर मिला है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि हादसा गैस रिसाव या सिलिंडर रिफिलिंग के दौरान हुआ हो सकता है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान
हल्द्वानी : दुकानों का किराया बढ़ेगा, टैक्स में 25% छूट 
