देहरादून- खेल के साथ-साथ अब सिनेमा जगत में भी उत्तराखंड का नाम होने लगा है, क्योंकि एक के बाद एक नई प्रतिभा बॉलीवुड में उत्तराखंड का नाम रोशन कर रही है। अब देहरादून की करिश्मा रावत ने बॉलीवुड में करिश्मा किया है। पांच दोस्तों की कहानी पर आधारित हॉरर वेब सीरीज अवरुद्ध में मूल रूप से टिहरी के चंद्रबदनी निवासी करिश्मा रावत ने मुख्य किरदार निभाया है। करिश्मा की यह वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है।
मूल रूप से टिहरी के चंद्रबदनी की रहने वाली करिश्मा रावत का परिवार वर्तमान में देहरादून के जोगीवाला में निवास करता है। पिता राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षक जबकि मां ग्रहणी है। करिश्मा की स्कूली शिक्षा हिंडोला खाल में हुई है, इसके बाद देहरादून के एमकेपी पीजी कॉलेज में स्नातक करते हुए 2014 में करिश्मा मिस उत्तराखंड और मिस ब्यूटीफुल आई टाइटल का खिताब जीत चुकी हैं। 2015 में मिस दून चुनी गई है।
जिसके बाद 2016 में करिश्मा मुंबई गई और वहां उन्होंने कई ऐड फिल्मों में काम किया इसके बाद उन्होंने धारावाहिक पोरस में भी अपना किरदार निभाया है 2018 में डायरेक्टर खुशबू झां की वेब सीरीज अवरुद्ध में उन्हें मुख्य किरदार निभाने का मौका मिला। कई महीनों तक गुजरात में शूटिंग होने के बाद अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म में रिलीज हो चुकी है। पांच दोस्तों की कहानी में यह हॉरर वेब सीरीज है जिसमें एक के बाद एक मर्डर होने लगते हैं लेकिन यह मर्डर कौन कर रहा है किसी को पता नहीं चलता… फिलहाल करिश्मा के नए मुकाम पर उनके परिजनों में खुशी का माहौल है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर 
