उत्तराखंड: चार युवकों ने नाबालिग को जंगल ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

चार युवकों ने नाबालिग को जंगल ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

ADVERTISEMENTSAd

लक्सर। कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। धार्मिक आयोजन के दौरान चार आरोपी 14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर जंगल की ओर ले गए।

आरोप है कि युवकों ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी के परिजनों की शिकायत पर पॉक्सो सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी पीड़िता के गांव के ही

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों पर DM का डंडा, 39 लाख रुपए फीस अब तक की वापस

चौथे आरोपी के बारे में अभी पुष्टि नहीं हुई है। किशोरी सही ढंग से नहीं बता पाई है, जांच की जा रही है। किशोरी का मेडिकल कराने के साथ ही गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। शेखर चंद्र सुयाल, एसपी देहात

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड :(job alert) एनटीपीसी के 5165 पदों पर भर्ती को मिली मंजूरी

बताए जा रहे हैं। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात को धार्मिक आयोजन था। किशोरी भी आयोजन में गई थी।

इस दौरान एक युवक ने उससे बातचीत की। इसके बाद वह उसे कुछ दूरी पर ले गया। तभी तीन अन्य युवक

भी वहां आ गए। आरोप है कि युवकों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग गए।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी की मांग पर आगे बढ़ी बात, चम्पावत में ECHS पॉलीक्लिनिक को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आया पत्र

किसी तरह किशोरी घर पहुंची ची और और परिजनों को जानकारी दी। परिजन किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय ने पेश किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें