एमबीपीजी में 3500 से ज्यादा छात्र-छात्राएं फेल
हल्द्वानी, । एमबीपीजी कॉलेज के कुछ छात्रों ने कुमाऊं विवि की ओर से घोषित स्नातक दूसरे एवं चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। गुरुवार को कॉलेज प्रशासन से इसकी शिकायत की गई।
छात्रों का कहना है कि नौ हजार में से करीब 3600 छात्र यानि 40 फीसदी फेल हुए हैं। कई छात्रों की बैक आई है। प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी ने बताया कि अभी रिजल्ट की समीक्षा की जा रही है। कुछ छात्रों ने अपने एसाइनमेंट जमा नहीं किए। इसलिए उनकी बैक आई है। गड़बड़ी में सुधार की मांग चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कॉलेज इकाई ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। आरोप है कि असाइनमेंट जमा करने के बावजूद वेदिक स्टडीज और भूगोल जैसे विषयों में बड़ी संख्या में छात्रों को अनुत्तीर्ण घोषित किया गया है। संगठन ने मांग की है कि उत्तर पुस्तिकाओं की निष्पक्ष री-चेकिंग कराई जाए। कॉलेज इकाई अध्यक्ष आर्यन बेलवाल, धीरज बिष्ट, यतिन पांडे, कमल पटनी, हर्षित पाठक, सूरज आर्या आदि मौजूद रहे। उधर, बुधवार को कॉलेज में हुए हंगामे को देखते हुए गुरुवार को परिसर में पुलिस की टीम तैनात रही।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या
नैनीताल :हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी के बेलबाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने के खिलाफ लगी याचिका खारिज
उत्तराखंड: मिर्जापुर से लाया स्मैक, सब्जी की आड़ में बेचता था, 80 लाख की स्मैक बरामद
हल्द्वानी: एमबीपीजी में 3500 से ज्यादा छात्र-छात्राएं फेल
उत्तराखंड: चार युवकों ने नाबालिग को जंगल ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
उत्तराखंड :(job alert) एनटीपीसी के 5165 पदों पर भर्ती को मिली मंजूरी
हल्द्वानी: (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों पर DM का डंडा, 39 लाख रुपए फीस अब तक की वापस
हल्द्वानी : रिहायशी इलाकों में कबाड़ की दुकानों पर नगर निगम की कार्रवाई, 30 को नोटिस
देहरादून : (बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
जन्माष्टमी पर जानिए हल्द्वानी की उस खास वाटिका के बारे में, जहां मौजूद हैं भगवान कृष्ण से जुड़े 5 अनोखे पौधे! 

