बीते 9 जुलाई से अपने घर से लापता चल रही युवती का शव मिला डैम में।
रुद्रप्रयाग- टिहरी जनपद के चौरास क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ अलकनंदा नदी पर बने जीवीके कंपनी के डैम के चैनल नंबर 04 के गेट के समीप एक अज्ञात महिला का शव देखा गया। इसकी सूचना आज सुबह चौकी चौरास को प्राप्त हुई।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आपदा जल पुलिस टीम (40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार) की मदद से शव को डैम से बाहर निकलवाया। प्रारंभिक जांच के उपरांत शव को विधिक कार्रवाई हेतु मोर्चरी, श्रीकोट भेजा गया। शव की पहचान हेतु व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया गया। कुछ ही समय बाद शव की शिनाख्त कुमारी कामाक्षी रावत, पुत्री महेंद्र सिंह रावत, निवासी ग्राम तेलंगी सुमेरपुर, जनपद रुद्रप्रयाग, उम्र लगभग 14 वर्ष के रूप में हुई। परिजनों ने पुष्टि की कि कामाक्षी बीते 9 जुलाई 2025 से अपने घर से लापता चल रही थी। परिवार व प्रशासन द्वारा लगातार उसकी तलाश की जा रही थी, परंतु आज उसकी दुखद समाप्ति अलकनंदा नदी की झील में शव मिलने के साथ हुई।
इससे पहले उक्त युवती की गुमशुदगी रुद्रप्रयाग में भी दर्ज कराई गई थी। गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद से रुद्रप्रयाग पुलिस भी युवती की खोजबीन में जुटी हुई थी। स्थानीय स्तर पर भी युवती की खोजबीन और सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस द्वारा खंगाले जा रहे थे। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। कीर्तिनगर कोतवाल देवराज शर्मा ने बताया कि युवती का शव आज अलकनंदा पर बनी झील में प्राप्त हुआ है, जिसकी पहचान परिजनों द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड रोडवेज की पुरानी बसें बनेंगी इलेक्ट्रिक, सरकार ने शुरू की नई योजना पर तैयारी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को सीएम धामी ने किया सम्मानित
सीएम धामी का ‘वोकल फॉर लोकल’ संदेश! स्थानीय उत्पाद खरीदने की प्रदेशवासियों से की अपील
उत्तराखंड में CSC सेंटरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! अचानक हुई छापेमारी से मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इस अधिकारी को किया गया सस्पेंड
हल्द्वानी: गाड़ियों से भोकाल मचाने वाले की निकली हेकड़ी 967 वाहनों के चालान, 113 वाहन सीज
हल्द्वानी: काठगोदाम में कलसिया नाले पर नए वैली ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ, अगस्त के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण करने के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले
उत्तराखंड: यहां दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत 
