रानीखेत: पंचायत चुनाव ड्यूटी खत्म कर घर लौट रही एक महिला मतदान अधिकारी के साथ कार चालक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट की। महिला अधिकारी ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ब्लॉक के मल्ला डाभर में लगी थी। 24 जुलाई की शाम लगभग साढ़े छह बजे ड्यूटी खत्म करने के बाद वह सड़क पर वाहन का इंतजार कर रही थीं। उन्हें ताड़ीखेत की ओर जाना था। इसी बीच वहां एक सफेद रंग की मारुति वैगन आर कार रुकी। चालक ने महिला अधिकारी को ताड़ीखेत तक छोड़ने की बात कही। इस पर वह कार में बैठ गईं।
आरोप है कि कुछ दूर जाते ही चालक ने महिला अधिकारी के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। आरोपी उनसे जबरदस्ती करने लगा। महिला ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। वाहन की रफ्तार भी बढ़ा दी। इसी बीच साहस जुटाकर एक तीव्र मोड़ पर वाहन
धीमा होने पर पीड़िता चलती कार से कूद गई। शोरगुल मचाने पर वहां आसपास के कुछ ग्रामीण पहुंच गए, जिन्होंने महिला कार्मिक की मदद की। रानीखेत कोतवाल अशोक धनखड़ ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आरोपी के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक वाहन चालक फरार हो गया था। पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड रोडवेज की पुरानी बसें बनेंगी इलेक्ट्रिक, सरकार ने शुरू की नई योजना पर तैयारी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को सीएम धामी ने किया सम्मानित
सीएम धामी का ‘वोकल फॉर लोकल’ संदेश! स्थानीय उत्पाद खरीदने की प्रदेशवासियों से की अपील
उत्तराखंड में CSC सेंटरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! अचानक हुई छापेमारी से मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इस अधिकारी को किया गया सस्पेंड
हल्द्वानी: गाड़ियों से भोकाल मचाने वाले की निकली हेकड़ी 967 वाहनों के चालान, 113 वाहन सीज
हल्द्वानी: काठगोदाम में कलसिया नाले पर नए वैली ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ, अगस्त के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण करने के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले
उत्तराखंड: यहां दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत 
