Haridwar News- हरिद्वार जिले के लक्सर इलाके से महिला ने अपने ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामला कुछ ऐसा है कि पति की मृत्यु के बाद महिला के मायके व ससुरालियों ने सहमति से उसका पुनर्विवाह देवर के साथ करा दिया, लेकिन एक साल बाद देवर ने दूसरी शादी कर ली, जब महिला ने पहले पति का हिस्सा मांगा तो ससुरालियों ने उसे मारपीट कर भगा दिया, अब कोर्ट की शरण में जाकर कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
ऐसे हुई देवर से शादी
दरअसल मोहम्मदपुर की एक महिला की शादी बालावाली निवासी युवक सचिन से 2010 में हुई थी, सचिन से महिला के तीन बेटे हुए, इसके बाद 2019 में अचानक सचिन की मृत्यु हो गई। मृत्यु के बाद महिला के मायके और ससुराल वालों ने महिला का पुनर्विवाह उसके देवर सुधीर से करा दिया।
महिला का कराया गर्भपात
पीड़ित महिला के देवर से शादी होने के बाद कई महीने तक देवर सुधीर ने महिला को बतौर पत्नी रखा, इस दौरान महिला गर्भवती भी हुई तो उसके पति व सास-ससुर ने दवा देकर गर्भपात करा दिया, इसके बाद सुधीर ने महिला को छोड़कर दूसरी शादी की तैयारी कर ली, जिस पर महिला ने एतराज जताया और पुश्तैनी जमीन व मकान में अपने पहले पति सचिन का हिस्सा मांगा तो, इससे नाराज सुधीर व सास-ससुर ने महिला को मारपीट कर उसके तीनों बच्चों सहित घर से निकाल दिया।
ऐसे गयी कोर्ट की शरण में
घर से निकालने के बाद महिला पुलिस के पास जहां मुकदमा दर्ज ना होने पर महिला ने लक्सर एसीजेएम कोर्ट में याचिका दायर की कोर्ट के निर्देश के बाद अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें दूसरे पति सुधीर, सास कौशल व ससुर लखमीरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू हो गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : देश के परमाणु ऊर्जा विभाग में बतौर वैज्ञानिक हल्द्वानी के अजय महरा का हुआ चयन
उत्तराखंड : अलकनंदा नदी में तैरता मिला बुजुर्ग का शव, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
उत्तराखंड के लोगों के लिए जरूरी खबर, 29 जून से तेज बारिश और आंधी के आसार
किसानों पर मेहरबान केंद्र और राज्य सरकार, रुद्रपुर से करोड़ों की योजनाओं का हुआ शुभारंभ
पहली बार इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची उत्तराखंड की रेनबो ट्राउट मछली, अब 30 टन और निर्यात की तैयारी
देहरादून : CM धामी ने संवेदनशील समय में सीधे दिए निर्देश, निहंग रातों रात लौटे
देहरादून में आधी रात हाई अलर्ट: निहंगों की सूचना पर प्रेमनगर बना छावनी, घंटों जाम में फंसे लोग
उत्तराखंड: रात में कहा- ‘मैं जान देने जा रहा हूं’, सुबह नैनी झील में मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव
उत्तराखंड तीन-चार दिन में पहुंच जाएगा मानसून प्रदेशभर में जारी रहेंगी प्री मानसून गतिविधियां 
