रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र के जीतपुर टांडा गांव में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। शांकरा देवी के खेत में लगी आग तेजी से फैलने लगी…जिससे आसपास के खेतों को भी खतरा उत्पन्न हो गया।
सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक लगभग 3 बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो चुकी थी। फसल का अनुमानित नुकसान करीब एक लाख रुपए बताया गया है।
फायर विभाग के अधिकारी देवेंद्र कुमार ने कहा कि आग किसी व्यक्ति की लापरवाही से धूम्रपान या जलती बीड़ी/सिगरेट फेंकने के कारण लगी हो सकती है। सौभाग्य से इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फायर यूनिट ने ग्रामीणों से अपील की है कि शुष्क मौसम में खेतों के आसपास किसी भी जलती वस्तु को फेंकने से बचें और आग लगने की स्थिति में तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में दिशा बैठक, योजनाओं पर सख्त निर्देश
जनगणना-2027: अब घर बैठे करें स्व-गणना, कमिश्नर दीपक रावत की अपील
उत्तराखंड: DM के निर्देश पर छापेमारी, शराब दुकानों पर ओवररेटिंग में लाखों का जुर्माना वसूला
लालकुआं से रामनगर तक योजनाओं पर नजर, CM धामी ने प्रगति तेज करने को कहा
उत्तराखंड : यहाँ थाने में महिला दरोगा से मारपीट, दंपति गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) सरकारी वाहन चालकों के 72 पदों पर भर्ती
देहरादून :(बड़ी खबर) 106 दरोगाओ के तबदले, चढ़ेंगे पहाड़
उत्तराखंड: STF की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की बिजली तार चोरी का खुलासा
उत्तराखंड: सीएम धामी ने खुद की स्व-गणना, डिजिटल जनगणना की शुरुआत
उत्तराखंड: कल नैनीताल पहुंचेंगे CM धामी, अधिकारियों संग कानून व्यवस्था पर करेंगे चर्चा 

