नैनीताल: नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा कानून के उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विवेक राय ने जांच के बाद 11 व्यक्तियों पर कुल 7,90,000 रुपये का जुर्माना लगाया।
जुर्माने का कारण अलग-अलग था। कुछ लोग बिना लाइसेंस के मानव उपयोग के लिए मुर्गा या मांस बेच रहे थे…जबकि कुछ लोग खुले में दूध, पनीर या पकाया भोजन बेच रहे थे। कई प्रतिष्ठानों में एक्सपायर खाद्य सामग्री पाई गई, वहीं कुछ के फ्रिज में पुराने बकरे का मांस रखा गया था।
रुद्रपुर की राज्य खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला ने कई मामलों में खाद्य सामग्री अधोमानक पाई। प्रशासन ने इसे गंभीर उल्लंघन माना और दोषियों पर जुर्माना लगाया।
अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने बताया कि प्रशासन खाद्य सुरक्षा के मामले में शून्य सहिष्णुता की नीति पर काम कर रहा है और आगे भी किसी भी अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहाँ थाने में महिला दरोगा से मारपीट, दंपति गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) सरकारी वाहन चालकों के 72 पदों पर भर्ती
देहरादून :(बड़ी खबर) 106 दरोगाओ के तबदले, चढ़ेंगे पहाड़
उत्तराखंड: STF की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की बिजली तार चोरी का खुलासा
उत्तराखंड: सीएम धामी ने खुद की स्व-गणना, डिजिटल जनगणना की शुरुआत
उत्तराखंड: कल नैनीताल पहुंचेंगे CM धामी, अधिकारियों संग कानून व्यवस्था पर करेंगे चर्चा
उत्तराखंड: वीकेंड पर हल्द्वानी-काठगोदाम में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
उत्तराखंड: सीएम धामी का सख्त संदेश: अब योजनाओं में देरी नहीं, अधिकारियों को चेतावनी
हल्द्वानी: पत्रकार पर मुकदमे के विरोध में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई वापस लेने की मांग 
