रुद्रपुर। उधम सिंह नगर के गदरपुर क्षेत्र में रविवार शाम दिनदहाड़े हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। आरोप है कि स्कॉर्पियो सवार कुछ लोगों ने एक कार का पीछा करते हुए कई राउंड गोलियां चलाईं। इस घटना में एक युवक के पैर में गोली लग गई…जबकि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरी।
जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान गुरुचरण उर्फ गगन उप्पल के रूप में हुई है। घटना के बाद उन्हें पहले गदरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया….जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हमलावर स्कॉर्पियो में सवार थे और उनके पास हथियार भी थे। आरोप है कि उन्होंने कार का पीछा करते हुए कई राउंड फायरिंग की…जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
घायल युवक ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथियों के साथ रुद्रपुर से घर लौट रहा था। इसी दौरान स्कॉर्पियो सवार लोगों ने उनकी कार का पीछा शुरू कर दिया। कुछ दूरी पर पहुंचने के बाद कार पर फायरिंग की गई। जान बचाने की कोशिश में चालक ने कार तेज गति से भगाई, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर नाले में गिर गया। इसी दौरान एक गोली उसके पैर में लग गई।
घटना में मौजूद एक अन्य युवक ने दावा किया कि हमलावरों ने करीब 15 से 25 राउंड फायरिंग की। उसने यह भी बताया कि करीब एक साल पहले हुए एक विवाद के बाद कुछ लोग लगातार उनका पीछा कर रहे थे और इस संबंध में पहले भी पुलिस को शिकायत दी गई थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पूर्व छात्रा एवं कमिश्नर श्रद्धा जोशी ने छात्राओं को दिखाया सफलता का मार्ग
उत्तराखंड: छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बजा कुमाऊँ विश्वविद्यालय ने जारी की तारीख
सैनिक कभी रिटायर नहीं होता! हल्द्वानी में नितिन नवीन ने जवानों को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात
युवाओं के लिए क्या है सरकार का प्लान? नितिन नवीन और धामी ने हल्द्वानी में दिया जवाब
उत्तराखंड: महालक्ष्मी मंदिर में धामी-नितिन नवीन ने टेका माथा, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना
उत्तराखंड: यहां नदी में अचानक कूद गया युवक
उत्तराखंड : पीसीएस के 67 पदों पर भर्ती निकली
उत्तराखंड: पहले जमुना घाट का लोकार्पण 17 सितंबर को, पहली आरती होगीं पीएम मोदी के नाम से
देहरादून :(Good News) पहाड़ के इन इलाकों के लिए कल से मिलेगी हिमगिरि बस सेवा
उत्तराखंड: यहां गुलदार की दहशत से स्कूलों में छुट्टी 
